विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में पुल‍िस मुठभेड़ में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 25 May 2026 01:08 PM (IST)

मीरजापुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित अजय बिंद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ...और पढ़ें

मीरजापुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार।

मीरजापुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार।

HighLights

  1. किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपित गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में लगी गोली।

  3. आरोपित ने साथी के साथ मिलकर की हत्या।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित के बीच पड़री के बौड़री पहाड़ी के पास रविवार की रात लगभग एक बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपित मड़िहान के सुखनई गांव के रहने वाले अजय बिंद के एक पैर में गोली जा लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल व हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया गमछा बरामद हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि पड़री के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से शनिवार की रात लापता हो गई थी। जिसका शव रविवार की सुबह छह बजे पड़री के बसारी गावं के नाले से बरामद हुआ था।

मृतका के पिता ने मड़िहान के सुखनई गांव निवासी साजन उर्फ राजन बिंद के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बेटी को बुलाकर गला कसकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि इस घटना में एक नहीं दो आरोपित हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि एक आरोपित के पड़री के बौड़री पहाड़ी के पास छिपे होने की जानकारी मिली।

पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी करने लगी तभी आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली जा लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित सुखनई निवासी अजय बिंद ने बताया कि उसके साथी साजन उर्फ राजन का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे वह कई बार मिल चुका था।

शनिवार की रात भी मिलने के लिए नाले के पास बुलाया था। रात लगभग एक बजे किशोरी नाले के पास आई तो राजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो किशोरी विरोध करने लगी। शोर भी मचाने लगी। इससे मुझे गुस्सा आ गया और पास में रखे एक पत्थर से उसके सिर पर मार दिया। हाथापाई होने पर गमछे से उसका गला कसकर दोनों ने हत्या कर दी। फिर मैं राजन वहां से भाग गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।