Divya Mittal ने कयासों को दिया विराम, राजनीति में आने या किसी भी बात पर कोई टिप्पणी नहीं; जानें, आगे क्या करेंगी
Divya Mittal: सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।

2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल
HighLights
अभी किसी भी चीज पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं
मेरे इस्तीफा में सभी बातें स्पष्ट हैं: दिव्या मित्तल
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रविवार को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देने वाली देने उत्तर प्रदेश की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी कयासों को विराम दिया है। उन्होंने आगे के कदम के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा के बाद अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर मीरजापुर व देवरिया की जिलाधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में जो भी बातें कहनी थी उसे मैंने बड़े ही स्पष्ट ढंग से अपने इस्तीफा में कहा है।
राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अभी किसी भी चीज पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। जो भी बातें थीं मैंने इस्तीफा में कह दिया है। अभी मैं कई चीजों पर विचार कर रही हूं, आगे जो भी होगा उसे आप सभी से साझा किया जाएगा।
जानें, आगे क्या करेंगी दिव्या मित्तल
उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़ने के बाद आगे क्या करना है। इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। उन्होंने संकेत दिया कि लेखन, पढ़ाने और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे काम करने की संभावना है। दिव्या मित्तल ने कहा कि उनकी दो बेटियां और परिवार भी हैं, जिनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए आगे का रास्ता तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लिखने और पढ़ाने का शौक रहा है। समाज सेवा का शौक रहा है, तो हो सकता है कि इस दिशा में भी आगे बढ़ा जाए।
क्या जीवन में थक गए हो?
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) July 29, 2026
मेरी स्वरचित कुछ पंक्तियाँ आपके लिए - ‘रुकना मत’ pic.twitter.com/egSijXFKgT
