विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में बांह पर काली पट्टी बांध बैंककार्मिकों ने जताया विरोध, पांच दिवसीय कार्य प्रणाली की मांग

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 03:20 PM (IST)

मीरजापुर में बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वे पांच ...और पढ़ें

मीरजापुर में बैंक कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग।

मीरजापुर में बैंक कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग।

HighLights

  1. बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

  2. पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मुख्य मांग।

  3. मांगें न मानने पर 28 सितंबर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। बैंक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध जताया। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग कर रहे हैं।

सरकार द्वारा मांगाें पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाने पर बैंक कर्मचारी 28 से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण बैंक कर्मियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इंडियन बैंक डंकीनगंज शाखा पर प्रदर्शन भी किया।

कहा कि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बैंककर्मी 28, 29 व 30 सितंबर को देश भर के बैंक कर्मी तीन दिन बैंक बंद रखकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। नमन कुमार सिंह, अजीवन कुमार, अभिषेक परिहार, रविकांत सिंह, सुरेश पांडेय, दीपक शुक्ला, दीपक कुमार, सरिता उपाध्याय, अनुज कुमार, प्रज्ञा सिंह, शीला देवी, भुटुर प्रसाद अादि मौजूद रहे।

बैंक कर्मचारियाें की मांगें

  • पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू हो।
  • सरकार पीएलआइ योजना वापस ले।
  • यूनियन के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से योजना में संशोधन करें।
  • बैंक कर्मचारियों की लंबित मुद्दों का समाधान करें।