विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरगाह मेले में झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, मां-बेटी घायल; संचालक हुआ फरार

Published: Sun, 22 Mar 2026 09:48 PM (IST)

चुनार स्थित बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह पर लगे मेले में रेल झूला टूटने से हड़कंप मच गया। झूले की ...और पढ़ें

दरगाह मेले में झूला टूटने से मची खलबली।

दरगाह मेले में झूला टूटने से मची खलबली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार स्थित बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह पर रविवार की रात लगे मेले में उस समय खलबली मच गई, जब दरगाह परिसर में लगा रेल झूला अचानक टूट गया। झूले की बोगी की स्प्रिंग टूटने से उसमें सवार दंपती संग मासूम पुत्री नीचे गिर पड़े, जिसमें मां-पुत्री घायल हो गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से एपेक्स अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद झूला संचालक मौके से फरार हो गया।

वही सूचना मिलने पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव, चेयरमैन मंसूर अहमद और कोतवाल विजयशंकर सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसडीएम ने दरगाह खलीफा से फोन पर वार्ता कर तत्काल सभी झूलों के संचालन पर रोक लगाने और अनुमति व फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-03-22 at 20.56.17

बताया जाता है कि दरगाह शरीफ में होली के बाद चैत्र माह में लगातार पांच गुरुवार मेले का आयोजन होता है। रमजान माह होने के कारण पहले तीन गुरुवार को भीड़ कम रही, लेकिन ईद के बाद रविवार का अवकाश पड़ने से हजारों जायरीन पहुंच गए।

इसी दौरान अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहा निवासी मेराज अपनी पत्नी जहाना बेगम और आठ वर्षीय पुत्री जोया के साथ झूले पर बैठे थे। झूलते समय अचानक बोगी की स्प्रिंग टूट गई और तीनों नीचे गिर गए। हादसे में जहाना बेगम और जोया को चोटें आईं।

सीओ मंजरी राव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल झूला संचालन पर रोक लगा दी गई है।