8 जुलाई को मीरजापुर आएंगे CM योगी, मां विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को मीरजापुर आएंगे और दो घंटे के कार्यक्रम में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
मुख्यमंत्री योगी 8 जुलाई को मीरजापुर का दौरा करेंगे।
मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को जनपद में आएंगे। वे हेलीकॉप्टर द्वारा 11 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के पुलिस लाइन से चलकर साढ़े 11 बजे विंध्याचल के हैलीपैड पर उतरेंगे।
वहां से 11.35 वहां कार से मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान 11: 55 तक मां का दर्शन पूजन करेंगे। 12:05 पर अष्टभुजा अतिथि गृह के लिए रवाना हो जाएंगे।
यहां विंध्याचल मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही नए कार्यो के कार्य योजनाओं के संबंध में जानकारी लेंगे। दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक अष्टभुजा अतिथि ग्रह में विश्राम करेंगे। एक बजकर 40 मिनट पर चित्रकूट जिले के लिए हेलीकाफ्टर से रवाना हो जाएंगे।