विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचीं CM योगी की बहन पुष्पा, विंध्य कॉरिडोर की भव्यता देख हुईं भावविभोर

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:22 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन पुष्पा सिंह ने नवमी पर मीरजापुर के विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद परिसर स्थित पूजा स्थल पर आरती करती मुख्यमंत्री मंत्री के बहन पुष्पा सिंह (बाएं से दूसरी) संग अन्य

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद परिसर स्थित पूजा स्थल पर आरती करती मुख्यमंत्री मंत्री के बहन पुष्पा सिंह (बाएं से दूसरी) संग अन्य

HighLights

  1. पुष्पा सिंह ने नवमी पर विंध्यधाम में दर्शन किए।

  2. मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भावविभोर हुईं पुष्पा सिंह।

  3. विंध्यधाम कॉरिडोर की भव्यता देख प्रसन्नता व्यक्त की।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन पुष्पा सिंह ने नवमी पर सोमवार को विंध्यधाम पहुंचीं। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पहली बार विंध्याचल पहुंचीं पुष्पा सिंह मां के दर्शन कर भावविभोर नजर आईं। उन्होंने विंध्यधाम कॉरिडोर की भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद पुष्पा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। विंध्य कॉरिडोर की दिव्यता और भव्यता देखकर वह अभिभूत हो गईं। पहली बार मां के दरबार में पहुंचने का उनका अनुभव सुखद और यादगार रहा।

यह भी पढ़ें- UP चुनाव: नई पार्टी के एलान के बाद मीरजापुर में रामलीला देखने पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।