विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा एलान, उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'जननीति भारत पार्टी'

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 08:48 AM (IST)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मीरजापुर से अपनी जननीति भारत पार्टी के उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया।

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल

HighLights

  1. दिव्या मित्तल ने यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

  2. जननीति भारत पार्टी न्याय और समानता पर आधारित राज स्थापित करेगी।

  3. मीरजापुर के चुनार से चुनावी शंखनाद कर जनसंवाद किया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। योगी राज भर्तृहरि की धरती से चुनावी शंखनाद करते हुए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनकी इस घोषणा से जनपद और क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, राजनीति लोगों पर राज करती है, लेकिन जननीति में जन-जन का राज होगा। न्याय और समानता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि न्याय तभी संभव है, जब हर व्यक्ति की बात सुनी जाए। जनता का राज स्थापित करने के उद्देश्य से वह सब कुछ छोड़कर लोगों के बीच आई हैं।

81491462

शनिवार को चुनार के बालूघाट पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंवाद किया। जनता उन्हें पहले जिलाधिकारी के रूप में देख चुकी है, लेकिन इस बार वह राजनीतिक भूमिका में लोगों के बीच आई हैं।

जाति व धर्म से ऊपर उठकर सभी को समान सम्मान और न्याय देने की बात कही। पैदल भ्रमण कर व्यापारियों व आमजन से संवाद किया। आरडी अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेश चक्रवाल, पुलकित सिंघल और अमनदीप, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, अफसर अली, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, करतार सिंह, सुरेश यादव, बचाऊलाल सेठ, यासीन राईन, संजय साहू, जलील खां, जुबेर हाशमी, सुनील रस्तोगी ने स्वागत किया।

धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक लिया आशीर्वाद

दिव्या मित्तल ने बालूघाट स्थित प्राचीन अग्रसेन शिव मंदिर, बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह शरीफ, योगीराज भर्तृहरि की समाधि, गोसाईं श्री विट्ठलनाथ जी की बैठक और चुनार के प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन कर मत्था टेका। बालूघाट से गंगेश्वरनाथ, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, मेन मार्केट और अग्रवाल कलेक्शन चौराहे तक पैदल भ्रमण किया।

वृद्धा शीला देवी को लगाया गले

बालूघाट स्थित साहित्य संत धाम में एक भावुक क्षण देखने को मिला। वहां पीछे खड़ी वृद्धा शीला देवी ने संकोच के साथ दिव्या मित्तल से मिलने की इच्छा जताई। इस पर उन्हें अपने पास बुलाया, उनके हाथों से माला पहनी और गले लगाकर उनका अभिवादन किया।वह भावुक भी हो गईं। युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का खासा उत्साह दिखा।

यह भी पढ़ें- दिव्या मित्तल के बाद पूर्व MP पकौड़ी लाल ने बनाई नई पार्टी, यूपी चुनाव से पहले विंध्य में बदलेगा राजनीतिक समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।