विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरजापुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, छह गंभीर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 10:47 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Jan 2017 11:40 AM (GMT+05:30)

मीरजापुर के जिगना थाना क्षेत्र में रेलवे के उपरगामी पुल के पास आज सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने करीब दर्जन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मीरजापुर (जेएनएन)। पुलिस की चेकिंग के बाद भी उत्तर प्रदेश में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। कल लखनऊ के बाद आज मीरजापुर में तेज वाहन के कहर का शिकार दस लोग बने। मीरजापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेम्पो में टक्कर मार दी। जिससे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि छह लोग गंभीर है। गाड़ी छोड़कर भागे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीरजापुर के जनपद जिगना थाना क्षेत्र में रेलवे के उपरगामी पुल के पास आज सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने करीब दर्जन भर लोगों को रौंद दिया। जिसके कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल लाते समय दो लोगों ने दम तोड़ दिया। यह सभी लोग किसी गाड़ी को धक्का दे रहे थे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक और दुर्घटना, महिला की मौत

तेज रफ्तार स्कार्पियो सोनभद्र से इलाहाबाद जा रही थी। घटनास्थल पर अभी लोग सड़क जाम कर रहे हैं। दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क बैठे हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों में धर्मराज (50 वर्ष) विंध्याचल, रामबली (30) शिकटा कला विंध्याचल, राजेश (30) विंध्याचल, गौरव (28) जिगना, चढ़ौरू तथा प्रभु यादव (35 वर्ष) जिगना हैं।

देखें तस्वीरें : लखनऊ में नशे में धुत रईसजादों ने दस को रौंदा

हादसा जिगना थाना क्षेत्र का है जहां सुबह सात बजे के करीब यह सभी लोग एक टेम्पो में फूल लाद रहे थे। फूल लादने के बाद ये लोग टेम्पो को धक्का लगा रहे थे तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए, फिलहाल स्कॉर्पियो पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर हैं। इस बीच मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

लखनऊ में नशे में रईसजादों ने दस को रौंदा, पांच की मौत

घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे स्कार्पियों को चालक सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चालक शक्तिनगर के निवासी हैं। चालक का नाम महेंद्र कुमार है। स्कार्पियों में महिला समेत पांच लोग सवार थे। पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। चालक पुलिस हिरासत में हैं। मौके पर एसडीएम सदर गुलाब चंद राम, सीओ लालगंज अखिलेश राय मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों के परिवार वालों ने मुआवजा की मांग की है। एसडीएम पांच लाख किसान बीमा व तीस हजार पारिवारिक लाभ देने का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।