पूर्व IAS दिव्या मित्तल का मीरजापुर में चुनाव प्रचार शुरू, चुनार से शुरू कर रही हैं मुहिम
जननीति भारत की अध्यक्ष और मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल 24 अक्टूबर को चुनार का दौरा करेंगी। सक्रिय राजनीति ...और पढ़ें

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का चुनार दौरा मीरजापुर में राजनीतिक मुहिम का आगाज।
HighLights
दिव्या मित्तल 24 अक्टूबर को चुनार का दौरा करेंगी।
पूर्व डीएम दिव्या मित्तल जनसंपर्क अभियान का विस्तार करेंगी।
व्यापारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगी।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। जननीति भारत की अध्यक्ष एवं मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल 24 अक्टूबर को चुनार नगर के पहले दौरे पर रहेंगी। सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने मीरजापुर जनपद को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया है।
नवरात्र के नौ दिनों तक जिला मुख्यालय पर लोगों से जनसंपर्क करने के बाद अब उनकी नजर जिले की महत्वपूर्ण तहसीलों में शामिल चुनार पर है। उनके इस दौरे को नगर में जनसंपर्क अभियान के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिव्या मित्तल चुनार पहुंचकर सबसे पहले गुहराज निषाद पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद चुनार बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर संवाद करेंगी। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से भी भेंट कर बातचीत करेंगी।
दौरे के दौरान वह चुनार दुर्ग परिसर स्थित भर्तृहरि की समाधि, बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह तथा दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। मीरजापुर की जिलाधिकारी रहते हुए दिव्या मित्तल का चुनार से विशेष जुड़ाव रहा है।
उनके कार्यकाल में नगर में तीन दिवसीय चुनार महोत्सव का आयो
जन कराया गया था। इस आयोजन की यादें आज भी स्थानीय लोगों के बीच बनी हुई हैं। उनके स्थानांतरण के बाद से नगर में दोबारा चुनार महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका है।
ऐसे में उनके दौरे के दौरान महोत्सव की पुरानी यादें और नगर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं। पूर्व आईएस दिव्या मित्तल का यह दौरा व्यापारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।