यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी; ग्राम पंचायतों में लगेंगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
UP News उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में किसानों को अब मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। विंड्स कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंडों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन ...और पढ़ें

HighLights
- किसानों को मौसम के बदलाव की अब मिलेगी सटीक जानकारी
- ग्राम पंचायतों में लगेंगे आटोमेटिक वेदर स्टेशन व वर्षामापी यंत्र
- किसान एप के माध्यम से अन्नदाताओं तक पहुंचेगी सही सूचना
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के किसानों को मौसम की अब सटीक जानकारी मिल सकेगी। सही समय पर मौसम संबंधी सूचना मिलने पर फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे। किसान एप के माध्यम से लगभग तीन से चार दिन पूर्व मौसम संबंधी की सूचना मिलेगी। इसके लिए विंड्स कार्यक्रम के तहत चार विकास खंडों में आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) और 783 ग्राम पंचायतों में आटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाया जाएगा।
प्रति घंटे मौसम, नमी की जानकारी हाोगी अपडेट
खबरें और भी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जनपद के चार विकास खंडों में आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) और 783 ग्राम पंचायतों में आटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाया जाएगा। इससे किसान लाभान्वित होंगे।