विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकअप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर, हादसे पिकअप चालक की मौत

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 12:07 PM (IST)

मीरजापुर की ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकअप और मिर्च लदे ट्रक को टक्कर ...और पढ़ें

मीरजापुर ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत।

मीरजापुर ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत।

HighLights

  1. ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल हुआ।

  2. अनियंत्रित ट्रेलर ने पिकअप और मिर्च लदे ट्रक को टक्कर मारी।

  3. हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लदे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से गुजर रहे पिकअप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व मिर्च लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकअप चालक रावेंद्र बसोर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे हटवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जिला जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा कि अचानक ब्रेक फेल हो गया।

ट्रेलर बगल से गुजर रहे नारियल लदे पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ घुमान पर पलट गया।घटना में मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ थाना के गूढ़ निवासी 36 वर्षीय पिकअप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं कानपुर देहात जिले के राजपुर गांव निवासी 44 वर्षीय ट्रक चालक हाकिम सिंह के सिर में चोटें आई हैं। घटना में गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव के सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।

घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए ट्रेलर चालक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।  संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी वारंगल, तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआइ पुनीत गुप्ता ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर  मृतक पिकअप वाहन के स्वजन भी थाने पहुंच गए।