मीरजापुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विजय कुमार सिंह बने मुख्य विकास अधिकारी
मीरजापुर में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। उनके स्थान ...और पढ़ें

मीरजापुर में प्रशासनिक बदलाव, विजय कुमार सिंह ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का पदभार।
HighLights
मीरजापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार का स्थानांतरण।
उनके स्थान पर विजय कुमार सिंह नए मुख्य विकास अधिकारी बने।
देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह की नियुक्ति।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शासन द्वारा प्रशासनिक नेतृत्व में देर रात बदलाव किया गया। इसमें मीरजापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार का स्थानांतरण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को मीरजापुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
पूर्व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मीरजापुर में उनकी तैनाती 16 दिसंबर 2023 को मुख्य विकास अधिकारी के रूप में हुई थी। लगभग 2 वर्ष 9 माह इन्होंने जनपद में अपना योगदान दिया। मीरजापुर आने से पहले वह अयोध्या में संयुक्त दंडाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके थे। उनके कार्यकाल में जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिली।
नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। जून 2026 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठ प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किए जाने के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में शामिल हुए। देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति 23 दिसंबर 2025 को हुई थी।
देवरिया आने से पहले विजय कुमार सिंह अलीगढ़ मंडल में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में कुलसचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजस्व, मंडलीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के उनके लंबे अनुभव को शासन के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
