विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के 10 गांवों में Airtel-Jio का धीमा नेटवर्क, ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं प्रभावित

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:04 PM (IST)

मीरजापुर के हलिया और ड्रमंडगंज क्षेत्र के करीब 10 गांवों में एयरटेल और जियो के धीमे नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान हैं।

दस्तावेज भेजने और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी समय बर्बाद होता है।

दस्तावेज भेजने और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी समय बर्बाद होता है।

HighLights

  1. हलिया-ड्रमंडगंज में एयरटेल-जियो नेटवर्क धीमा।

  2. ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग, डिजिटल सेवाएं प्रभावित।

  3. ग्रामीणों ने नेटवर्क सुधारने की मांग की।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। हलिया और ड्रमंडगंज क्षेत्र के करीब 10 गांवों में एयरटेल और जियो के धीमे नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान हैं। बंजारी, पवांरी कला, मड़वा, बबुरा रघुनाथ सिंह, इंद्रवार और उटी समेत अन्य गांवों में फोन पर बात करना भी मुश्किल हो गया है।

नेटवर्क सिग्नल दिखने के बावजूद आवाज साफ नहीं आती, बातचीत के बीच आवाज कटती है और फोन संपर्क टूट जाता है। जरूरी बात के लिए लोगों को बार-बार फोन मिलाना पड़ता है। क्षेत्र के लालकुमारी सिंह, सुशीला सिंह, साधना, जगदीश कोल, अंकुर सिंह, शुभम सिंह आदि नेटवर्क की खराबी से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, भुगतान, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

दस्तावेज भेजने और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी समय बर्बाद होता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रिचार्ज के बावजूद बेहतर सेवा नहीं मिलती और समस्या से जरूरी कामकाज प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने एयरटेल और जियो के अधिकारियों से नेटवर्क की जांच, तकनीकी खामियां दूर करने और सेवा सुधारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में BSNL दे रहा 36 साल पुराना 2G नेटवर्क, 51 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा तेज इंटरनेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।