विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, मीरजापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:18 PM (IST)

पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान के कारण 28 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है, जिसमें मीरजापुर सहित कई ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम।

  2. मीरजापुर सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी।

  3. किसानों को फसल सुरक्षा के लिए सलाह।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। प्रदेश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का असर दिखने और बारिश होने की संभावना है। उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है।

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में फिलहाल तेज बारिश की आशंका नहीं है। हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो सकता है।

बीमित किसानों की फसल को आपदा से नुकसान होने पर 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। शिकायत के आधार पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के कर्मचारी और राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेंगे। वे क्लैप एप पर नुकसान की तस्वीर और क्षति का प्रतिशत दर्ज करेंगे। इसके आधार पर एसबीआई फसल बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति की राशि किसान के खाते में भेजेगी।

किसानों को रबी सीजन की फसल की बुवाई एक सप्ताह बाद करने और मौसम को देखते हुए धान समेत अन्य फसलों की कटाई में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में खराब मौसम का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आंधी-तूफान संग होगी भारी बारिश, एडवाइजरी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।