विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan पर रोजवेज चलाएगा 30 अतिरिक्त बसें, 17 से 22 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द

Published: Tue, 13 Aug 2024 09:55 PM (IST)

परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को किसी प्रकार की आने जाने में परेशानी न हो। इसके लिए ...और पढ़ें

रक्षाबंधन के पर्व पर चलाईं जाएंगी 30 अतिरिक्त बसें
रक्षाबंधन के पर्व पर चलाईं जाएंगी 30 अतिरिक्त बसें

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर यात्रियाें उपलब्ध के अनुसार बढ़ाई जाएंगी बस
  2. वर्तमान में 72 बस रोडवेज की ओर से हो रही संचालित

जागरण संवादाता, मीरजापुर। रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज की ओर से 30 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सारा प्रबंध कर लिया गया है। यहीं नहीं 17 से 22 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी को भी निरस्त कर दिया गया है। ताकि जरूरत के अनुसार बसों का संचालन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए।

परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को किसी प्रकार की आने जाने में परेशानी न हो। इसके लिए सारी तैयारी कर ली है। निगम की ओर से कहा गया कि करीब 30 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। इसके लिए बसों का प्रबंध कर लिया गया है।

रक्षाबंधन पर बहनों को फ्री बस देने का नहीं आया है कोई आदेश

बताया गया कि जितने भी यात्री निकलेंगे उसके अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने का काम किया जाएगा। वर्तमान में कुल 72 बस अनुबंधित व रोडवेज की चलाई जा रही है। हालांकि अभी तक रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को फ्री बस की सेवा देने का आदेश नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Free Bus Service: रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बहनों को तोहफा, 19 व 20 अगस्त को कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा

फ्री बस सेवा के आदेश के बाद भी चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

बताया गया कि आदेश आना होगा तो 15 अगस्त के बाद आएगा। फिलहाल रोडवेज की ओर से अपनी सारी तैयारी रखी जा रही है। अगर फ्री सेवा का आदेश आ गया तो तब भी अतिरिक्त बसें व अतिरिक्त चक्कर लगाने का काम कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर करीब तीन लाख महिलाएं अपने मायके भाई को राखी बांधने के लिए बस, आटो, बाइक आदि निजी साधन से जाती है।

रक्षाबंधन पर रोडवेज की ओर से करीब 30 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सारी प्रबंध कर लिया गया है। 22 अगस्त तक समस्त कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। हालांकि अभी फ्री सेवा का आदेश नहीं आया है। आएगा तब भी अतिरिक्त बस का संचालन होगा।

-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, मीरजापुर।

यह भी पढ़ें- Bulldozer Action In Varanasi: मंडुवाडीह चौराहे पर भारी विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, ढहाए गए 43 दुकान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।