Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जा रहे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, छह की मौत; चालक को लग गई थी झपकी

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 04:46 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज Maha Kumbh 2025 में शामिल होने जा रहे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की गाड़ी मिर्जापुर के पास एक ट्रक से टकरा गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और प ...और पढ़ें

    हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे। जागरण
    हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे। जागरण

    HighLights

    1. कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई
    2. घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

    जागरण संवाददाता, मिर्जापुर। प्रयागराज जा रहे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में छह की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

    प्रयागराज हाईवे पर मिर्जामुराद के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सड़क हादसे में पति पत्नी सहित कर्नाटक के छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालात गंभीर है।

    कर्नाटक के बीदर से 11 लोग क्रूजर गाड़ी से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इन्होंने बनारस में श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे पर रूपापुर गांव के पास चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भीड़ गई।

    इसे भी पढ़ें- UP News: बनारस में खुलेगा पूर्वांचल का पहला डॉग पार्लर, कुत्तों को मिलेगी स्पा जैसी सुविधा

    टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर का आगे का हिस्सा बुरी तरह ट्रक में फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला तो पाया कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो चुका था।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- 'सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बगैर कछुआ सेंक्चुअरी कैसे हटा दी', NGT ने बनारस में टेंट हाउस बसाने के लेकर UP सरकार से पूछा

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।