Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: वोटों में सेंध लगाते रहे हैं छोटे राजनीतिक दल, 2024 में किस पार्टी का करेंगे नुकसान?

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 11:34 AM (GMT+05:30)

    UP Politics लोकसभा चुनाव में मीरजापुर सीट पर सदैव भारतीय जनता पार्टी-अपना दल एस गठबंधन बसपा सपा व कांग्रेस के बीच ही लड़ाई होती रही है। चुनाव के दौरान ...और पढ़ें

    वोटों में सेंध लगाते रहे हैं छोटे राजनीतिक दल, लोकसभा चुनाव 2024 में कैसी होगी स्थिति?
    वोटों में सेंध लगाते रहे हैं छोटे राजनीतिक दल, लोकसभा चुनाव 2024 में कैसी होगी स्थिति?

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। लोकसभा चुनाव में मीरजापुर सीट पर सदैव भारतीय जनता पार्टी-अपना दल एस गठबंधन, बसपा, सपा व कांग्रेस के बीच ही लड़ाई होती रही है। चुनाव के दौरान क्षेत्रीय दल व निर्दल प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाते। क्षेत्रीय पार्टियां केवल बड़ी पार्टियों के वोट में सेंध लगाती हैं। बड़ी पार्टियों के वोट के गणित को बिगाड़ने का ही कार्य करती हैं। अन्यथा चुनाव में प्रत्याशियों के जीत-हार का अंतर कुछ और ही हो।

    लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो विभिन्न दलों के नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे। अपना दल एस व भाजपा गठबंधन से अनुप्रिया पटेल 591564 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं सपा-बसपा महागठबंधन से रामचरित्र निषाद को 359556, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी को 91501 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

    इसी प्रकार भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से राधेश्याम इंसान 14142, सत्य बहुमत पार्टी से अर्चना मिश्र 9206, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से जीरा देवी 8553, भारत प्रभात पार्टी से आदेश त्यागी 7921, राष्ट्रीय समाज पक्ष से दिनेश कुमार पाल 7145, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से आशीष कुमार त्रिपाठी को 4024 मत मिले थे।

    इसी प्रकार लोकसभा 2014 के चुनाव में भाजपा- अपना दल गठबंधन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने 436536 मत पाकर जीत हासिल की थी। बसपा की समुंद्रा बिंद 217457 मत पाकर दूसरे, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी 152666 मत पाकर तीसरे और समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल 108859 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार निर्दल उम्मीदवार अशोक कुमार 11245 और राम सूरत 7944 मत, सम्यक परिवर्तन पार्टी के संतोष कुमार 6811, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आजाद 6762, शिवसेना के शुकचरानंद उर्फ आलू बाबा, 4787, निर्दल देवी 4639, आल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस के विनित सहाय 4548, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के शिवराज साहनी 4405, आम आदमी पार्टी के बृजेश कुमार राय 4318, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के सर्वेश दुबे 4304, लोक दल के जित्तू राम रत्ना 4209, भाकपा माले की जीरा भारती 4148, निर्दल डा. करनैल सिंह 3627, बहुजन मुक्ति पार्टी के भगवान दास 3324, निर्दल आदेश त्यागी 3300, हिंचलाल 2685, गिरजा शंकर 2663, भारतीय रिपब्लिकिन पार्टी इंसान के राधेश्याम 3238, निर्दल राजाराम 2018 मत मिला।

    इसे भी पढ़ें: BJP इन सीटों पर कर सकती है बड़ा उलटफेर, अगले तीन दिनों में साफ हो जाएगी तस्वीर; इस नेता के दौरे से सियासी हलचल तेज