मीरजापुर में पुलिस मुठभेड़ में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, आरोपितों के पास से चेन, तमंचा और कारतूस बरामद
मीरजापुर में पुलिस और दो चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दोनों को ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस मुठभेड़ में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक बदमाश घायल।
बदमाशों से छीनी हुई चेन, तमंचा और कारतूस बरामद।
एक सितंबर की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नगर के जान्हवी तिराहे पर गुरुवार की भोर चेकिंग के दौरान कटरा कोतवाली पुलिस व बाइक सवार दो चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसपी नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी को दोनों आरोपित बिना रुके तेजगति से दुधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की तरफ भागने लगे।
रोका तो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किए । जवाबी फायरिंग में एक आरोपित के पैर में गोली जा लगी और वह घायल होकर गिरकर गया। वहीं दूसरा आरोपित पैदल भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। घायल आरोपित सद्दाम उर्फ लखेन्दर निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र का है।
जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस तथा चेन बरामद हुआ व दूसरे आरोपित फिरोज आलम निवासी वार्ड नं0-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक मौके पर ही गिरी हालत में मिली। घायल आरोपित को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति सामान्य है।
पूछताछ में आरोपित ने बताया गया कि एक सितंबर को वह दोनों नटवा तिराहे के पास से बाइक पर सवार एक बुर्जुर्ग महिला के गले से चैन छीन कर भाग गए थे। उसी छीनी हुई चैन का कुछ टुकडा हम लोगों के पास से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अन्य संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
