Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR in UP: मतदाता पुनरीक्षण का सौ प्रतिशत काम पूरा करके BLO ने पेश की मिसाल, 10 नवंबर से शुरू किया था फॉर्म वितरण

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 03:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में एक बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करके मिसाल कायम की। उन्होंने 10 नवंबर से फॉर्म बांटना शुरू किया और मतदाता सूची ...और पढ़ें

    मतदाता पुनरीक्षण का सौ प्रतिशत काम पूरा करके BLO ने पेश की मिसाल।

    मतदाता पुनरीक्षण का सौ प्रतिशत काम पूरा करके BLO ने पेश की मिसाल।

    HighLights

    1. बीएलओ ने पूरा किया शत-प्रतिशत कार्य

    2. 10 नवंबर से फॉर्म बांटना शुरू

    3. मतदाता पुनरीक्षण में मिसाल पेश की

    जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर)। पूरी लगन से कोई कार्य किया जाए तो वह अवश्य ही पूरा होता है। इसी लगन और ईमानदारी के साथ मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के शेरवा प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ 421 पर तैनात बीएलओ राजेश केशरी ने अपने बूथ पर शत-प्रतिशत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भराने का कार्य निर्धारित समय से काफी पहले पूरा कर अन्य बीएलओ के सामने मिसाल पेश किया है।

    शेरवा गांव निवासी राजेश केशरी 2007 में प्राथमिक विद्यालय शेरवा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हुए। एसआईआर कार्य शुरू होने पर उन्हें बीएलओ बनाया गया। बूथ पर कुल 650 मतदाता है।

    उन्होंने बताया कि फॉर्म मिल जाने के बाद दस नवंबर से घर-घर पहुंच कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र फॉर्म बांटना शुरू कर दिया। फॉर्म को इकट्ठा कर रात्रि में ऑनलाइन फीडिंग भी करना शुरू कर दिया। 22 नवंबर तक सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र एकत्रित कर 24 नवंबर तक सौ प्रतिशत ऑनलाइन काम पूरा कर अन्य बीएलओ के सामने नजीर पेश कर दिया।

    उनके सौ प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा करने पर डीएम पवन कुमार गंगवार ने 25 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी कर चुके है।

    मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरवा द्वितीय बूथ 420 तैनात बीएलओ शिक्षामित्र संतोष कुमार ने भी 27 नवंबर को सौ प्रतिशत एसआईआर के कार्य को पूरा कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके बूथ पर 707 मतदाता है।

    चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर मिल्की बूथ नंबर 364 पर तैनात महिला बीएलओ नंदन ने भी शत-प्रतिशत एसआईआर के कार्य को 29 नवंबर को पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि उनके बूथ पर 1278 मतदाता है। वर्ष 2005 में जमालपुर मिल्की गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री बनी।

    बीएलओ का कार्य मिलने पर घर की पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए दिन-रात मेहनत कर शासन के प्राथमिकता वाले कार्य एसआईआर को करने को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम रहा कि बूथ पर ज्यादा मतदाता रहने के बावजूद भी अपने कार्य को सौ प्रतिशत करने में सफलता हासिल किया।

    खबरें और भी

    एबीएस देवमणि पांडेय ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे। बढ़िया कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।