Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Firing During Reel Making : मिर्जापुर में रील बनाते समय महिला लगी गोली, रिवाल्वर लेकर बना रही थी रील

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 02:09 PM (IST)

    Woman Shot during Reel making in Mirzapur महिला से साथ बुधवार रात रील बनाते समय हादसा हो गया। महिला को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। मंडलीय अस्पताल क ...और पढ़ें

    महिला को संदिग्ध हालात में गोली लग गई
    महिला को संदिग्ध हालात में गोली लग गई

    HighLights

    1. प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

    जागरण संवाददाता, मिर्जापुर। वास्तविक दुनिया से आभासी दुनिया यानी एक्चुअल से वर्चुअल से आकर्षित लोग अक्सर जान गंवा देते हैं या फिर जानलेवा जोखिम उठाते हैं। ताजा प्रकरण मिर्जापुर का है, जहां पर रिवाल्वर लेकर रील बना रही महिला को गोली लग गई।

    प्राथमिक उपचार के बाद महिला बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बीएचयू ट्रामा सेंटर का मेमो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    कटरा थाना क्षेत्र के प्रसाद का पुरा अनगढ़ रोड पर बुधवार रात रील बनाते समय महिला से साथ हादसा हो गया। महिला को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली कंधे में फंसी है।

    बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि महिला को पिता व अन्य लोग लेकर आए थे। पिता का कहना था कि महिला ने खुद को गोली मारी है। वहीं एएसपी सिटी नितेश सिंह से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी महिला के पिता से बात हुई है।

    उनका कहना है कि रील बनाते समय गलती से गोली चल गई थी। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि अलमारी में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई महिला कर रही थी। इस दौरान गलती से गोली चल गई और गोली महिला के कंधे पर लगी है।

    खबरें और भी