मीरजापुर में पिकनिक पर आए युवक का कुशियरा वाटरफॉल में मिला शव, स्नान करते समय डूबने से हुई मौत
मीरजापुर के लालगंज स्थित कुशियरा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए 27 वर्षीय रोहित यादव की डूबने से मौत हो गई। उसका शव शनिवार को जलप्रपात के गहरे पानी में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कुशियरा जलप्रपात में 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत।
पिकनिक मनाने आया रोहित यादव, शव पानी में उतराता मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर)। थाना क्षेत्र में स्थित कुशियरा जलप्रपात में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 27 वर्षीय रोहित यादव शुक्रवार को पिकनिक मनाने आया था। शनिवार को उसका शव जलप्रपात के गहरे पानी में उतराता मिला। युवक की मृत्यु से स्वजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को सुबह चरवाहों ने जलप्रपात में शव को उतराता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंच सीओ अमर बहादुर की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की। मृतक की पहचान विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी अनिल कुमार यादव के 27 वर्षीय पुत्र रोहित यादव के रूप में हुई। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि रोहित यादव का शव पानी में पड़ा मिला था और उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। प्रथमदृष्टया यह डूबने से हुई मौत का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।