Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद: AIIMS का डॉक्टर बताकर की शादी, 18 दिन बाद खुली उसकी सच्चाई; 10वीं पास निकला आरोपित

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:29 AM (IST)

    मुरादाबाद की युवती से शादी करने वाली की सच्चाई सामने आने पर 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शादी डॉट कॉम बेवसाइट के मध्यम से बरेली के दसवीं पास युवक ने खुद को एम्स का एमबीबीएस डाक्टर बताकर मझोला की युवती से शादी कर ली। 18 दिन बाद युवती को युवक की सच्चाई पता चल गई। युवती ने ससुराल से निकलने का प्रयास किया तो युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    किसी तरह युवती ससुराल से निकलकर मुरादाबाद पहुंची। स्वजन को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित युवक समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    युवती के साथ आरोपित ने डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

    मझोला क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने बीते दिनों शादी डॉट कॉम बेवसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी, जिसके जरिए युवती से बरेली फतेहगंज ईस्ट क्षेत्र के मोहल्ला प्रभात नगर निवासी एक युवक ने बातचीत की। उसने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताते हुए बात की थी। उसने अपने आप को ऋषिकेश एम्स में कार्यरत बताया। युवती के पिता ऋषिकेश एम्स पहुंचे तो वहां युवक एक डॉक्टर की नेम प्लेट लगाकर और सफेद कोट में मिलने के लिए आया।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कल से फ्री बंटेगा जून का राशन, संभल के कार्ड धारकों को 10 जून तक मिलेगा इतना गेहूं-चावल

    पुलिस युवक समेत 11 के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

    युवती के पिता को आरोपित पर विश्वास हो गया। युवती के स्वजन आरोपित के घर बरेली भी गए। वहां पर युवक समेत उनके परिवार के लोगों ने डॉक्टर की फर्जी डिग्रियां दिखा दीं। इस डिग्रियों को युवती के स्वजन असली समझ बैठे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति पर 21 अप्रैल 2026 को शादी शहर के एक होटल में कर दी गई।

    नौ मई को पता लगा कि दसवीं पास है

    नौ मई 2026 को को पता चला कि वह एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है बल्कि दसवीं पास है। इसके बाद विवाद हो गया। आरोपित ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकली और फोन पर अपने पिता और अन्य स्वजन को मामले की जानकारी दी। युवती के स्वजन बरेली पहुंच गए और वहां थाने में शिकायत की लेकिन बरेली की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

    एसएसपी के आदेश पर एफआईआर

    इसके बाद युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं में युवक समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।