Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:36 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम-5 अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अभिनेत्री कोर्ट की सुनवाई में पेश नहीं हुईं। उन प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम-5 की अदालत से वारंट जारी हुआ है। कोर्ट की तारीख पर सुनवाई के दौरान मौजूद न होने के कारण अदालत ने अमीषा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

    अब अभिनेत्री को एसीजेएम-5 की अदालत में 27 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है। अमीषा पटेल और उनकी पर शिकायतकर्ता ने 11 लाख रुपये लेने के बावजूद कार्यक्रम में न आने का आरोप लगाया गया था।

    फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनकी टीम पर 11 लाख एडवांस लेने के बावजूद एक इवेंट में न शामिल होने का आरोप लगाया गया है। अभिनेत्री को एक शादी में शामिल होकर डांस करने के लिए इनविटेशन दिया गया था, लेकिन एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद अमीषा ने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी।

    इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में मुरादाबाद कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

    अभिनेत्री के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में धारा 120-B, 406,504 और 506 आइपीसी के तहत मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। वह बिना कोई ठोस कारण दिए अदालत में पेश नहीं हुई तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।