Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Review: बारिश भी नहीं ठंडी कर सकी 'बार्डर 2' की आग, सनी देओल के साथ वरुण-दिलजीत ने मचाया गदर!

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 01:24 AM (IST)

    मुरादाबाद में 'बॉर्डर 2' फिल्म बसंत पंचमी पर रिलीज होते ही छा गई। बारिश के बावजूद सिनेमाघर हाउसफुल रहे, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सनी देओल, वरु ...और पढ़ें

    फ‍िल्‍म का पोस्‍टर

    फ‍िल्‍म का पोस्‍टर

    HighLights

    1. पहले शो के साथ ही फ‍िल्‍म देखने के ल‍िए उमड़ी दर्शकों की भीड़

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बहु प्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म बार्डर 2 शुक्रवार को शहर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर सुबह से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बारिश के बाद भी शहर के लगभग सभी प्रमुख सिनेमा हाल हाउसफुल रहे। सुबह पहले शो से ही सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ रही।

    28 साल पहले आई फिल्म बार्डर की यादें ताजा करते हुए लोगों ने पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा जैसे सितारों की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों 3 घंटे 15 मिनट तक बांधे रखा।

    C-503-1-BRY1520-491609

    सनी देओल का आक्रामक अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिलाता है। जैसे ही वरुण धवन का डायलाग इस बार बार्डर में घुसेंगे नहीं, बार्डर ही बदल देंगे, परदा पर गूंजा, पूरा हाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

    फिल्म की कहानी : सनी पाजी फतेह सिंह के किरदार में फिर से लौट आए हैं। शुरुआत 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग से होती है जहां दुश्मन देश एक बार फिर अपने नापाक इरादे लेकर इंडिया के बार्डर में घुसपैठ करने की कोशिश करता है। लेकिन इस बात से अंजान कि सिख रेजिमेंट के फतेह सिंह अपने फौजियों के साथ उनका स्वागत करने के लिए खड़े हैं।

    खबरें और भी

    इधर मेजर होशियार दहिया उर्फ वरुण धवन भी अपने जवानों के साथ पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों को नाकाम करने की तैयारी में हैं। यहां होशियर दहिया याद करता है अपने उन दो दोस्तों को, जिनकी तस्वीर वो अपने साथ लेकर आया है। यहां से कहानी 10 साल पीछे जाती है जब होशियार की महेंद्र सिंह रावत (अहान शेट्टी) और निर्मल सिंह (दिलजीत दोसांझ) से मुलाकात होती है।

    फिल्म अब साल 1961 में नेशनल वार अकादमी को दिखाती है जहां तीनों सेनाओं को एक साथ ट्रेन किया जाता है। यहीं पर होशियर की मुलाकात महेंद्र और निर्मल से होती है। यहां से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और तीनों अपने परिवारों से दूर एक दूसरे में ही खुद के परिवार को पा लेते हैं।

    हर वर्ग में दिखा बार्डर 2 का क्रेज

    शहर के वेव सिनेमा, पीवीआर और अन्य मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार के कई शो पहले ही हाउसफुल हो चुके थे। वेव सिनेमा के मैनेजर चमन कुमार ने बताया कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों ने आनलाइन के साथ-साथ खिड़की से भी 26 जनवरी तक की टिकटें एडवांस में बुक करा ली हैं।

    दर्शक खुशी गुप्ता ने बताया कि बार्डर से भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण बार्डर 2 देखने का जुनून अलग ही है। हमने चार दिन पहले ही दोस्तों के साथ छह टिकट बुक करा ली थीं।

    देशभक्ति के गानों ने बढ़ाया जोश

    फिल्म के गाने भी दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं। फिल्म का मुख्य देशभक्ति गीत सरहद की मिट्टी पुकारे सिनेमाघरों में आते ही तालियों की गूंज पैदा कर देता है। यह गीत जवानों के हौसले और देश के लिए मर-मिटने के जज़्बे को बखूबी बयां करता है। वहीं ‘मां तुझे सलाम जैसे भावनात्मक गीत ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

    फिल्म के लिए काफी दिनें से इंतजार था, सनी देवल का फतेह सिंह का किरदार अच्छा लगा जिसमें वह पाकिस्तानी सैनिक का सिर उड़ा देते हैं। दीपांशी

    पापा की इच्छा थी कि पूरा परिवार साथ बैठकर बार्डर 2 देखे, इसलिए पहले शो की टिकट बुक कराई और फिल्म बहुत अच्छी लगी, सरहद की मिट्टी पुकारे गाना बहुत पसंद आया। आयुशी, लाइनपार

    फिल्म फुल पैसा बसूल है, और देश भक्ति से भरी है, मुझे मेजर होशियार दहिया के किरदार में वरुण धवन जो अपने दोस्तों की तस्वीर वो अपने साथ लेकर आया वह सीन अच्छा लगा। मनीषा, काशीराम

    सनी पाजी फतेह सिंह का किरदार अच्छा लगा जब भारत-पाकिस्तान जंग से होती है जहां दुश्मन देश एक बार फिर नाकाम कर दिए और मां तुझे सलाम का गाना बहुत अच्छा लगा। गोपाल

     

    यह भी पढ़ें- नोटिस मिला क्या? मुरादाबाद के मतदाता तुरंत तैयार कर लें ये 4 कागज, वरना बूथ से खाली हाथ लौटेंगे