यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP By Election: कुंदरकी में भाजपा-सपा का खेल बिगाड़ेगी बसपा! खतरे की घंटी बन गए हैं BSP प्रत्याशी नेता छिद्दा
Kundarki Assembly By Election Update News कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है। यहां से बसपा ने छिद्दा को प्रत्याशी घाेषित कर दिया है। व ...और पढ़ें

HighLights
- कुंदरकी विधानसभा के उप चुनाव के लिए जुटे हैं पार्टिेयों के नेता
- कुंदरकी उपचुनाव में बसपा ने सबसे पहले घाेषित किया है अपना प्रत्याशी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में तुर्क बिरादरी सबसे अहम भूमिका निभाती है। बहुजन समाज पार्टी ने रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को प्रत्याशी घोषित करके सबको चौंका दिया है। नेता छिद्दा का ताअल्लुक भी तुर्क बिरादरी से ही है।
समाजवादी पार्टी भी किसी तुर्क नेता को ही मैदान में उतार सकती है। इसलिए सपा के लिए नेता छिद्दा खतरे की घंटी बन गए हैं। भाजपा किसी भी नेता को मैदान में उतारे लेकिन, पार्टी का वोट कटना मुश्किल होता है। लेकिन, बसपा का कैडर वोट भी भाजपा को कई चुनाव में मिलता रहा है। ऐसे में नेता छिद्दा कैडर वोट को एकजुट करके अपने पक्ष में मतदान कराने में सफल हो जाते हैं तो भाजपा को नुकसान हो सकता है।
बसपा के पुराने नेता है छिद्दा
संभल मंडी समिति रोड निवासी नेता छिद्दा बसपा के पुराने नेता हैं। तमाम सियासी उतार चढ़ाव आने पर भी उन्होंने बसपा का दामन नहीं छोड़ा। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बसपा सुप्रीमों ने इसीलिए उन पर विश्वास जताया है।वह सपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
भाजपा और सपा ने अभी घाेषित नहीं किए प्रत्याशी
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी सियासी दल जीत के लिए अपनी-अपनी बिसात सजा रहे हैं लेकिन, बसपा ने ही अभी तक पत्ते खोले हैं। भाजपा और सपा के टिकट की घोषणा अभी नहीं हो सकी है। इन दोनों दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। आजाद समाज पार्टी के नेताओं की सक्रियता भी कुंदरकी के सियासी खेल का हिस्सा हो सकती है।
खबरें और भी
.jpg)
मायावती ने घाेषित कर दिया है कुंदरकी से प्रत्याशी का नाम।
कुंदरकी से दावेदारी में शामिल हैं ये नाम
कुंदरकी से चांदबाबू टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इन्होंने पिछली बार बसपा से टिकट मांगा था। अंत में टिकट हाजी मोहम्मद रिजवान की झोली में चला गया था। इस बार चांदबाबू आजाद समाज पार्टी के भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः UP News: 11 दिन में पूरी कराईं गवाही, 11वीं तिथि पर फैसला; नए कानून की पहली सजा में दुष्कर्मी को 20 वर्ष कारावास
ये भी पढ़ेंः UPPCL: बकाया बिल वसूली को गई ऊर्जा निगम की टीम को शामली में दौड़ा कर पीटा, जेई पर फावड़े से किया हमला
चंद्रशेखर आएंगे नानपुर
माहौल बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर कुंदरकी के चंदौसी रोड स्थित नानपुर गांव आ रहे हैं। उनकी सभा में जुटने वाली भीड भी उपचुनाव में नया समीकरण बना सकती है। इसलिए सपा-भाजपा और बसपा के जिम्मेदारों ने अपनी पार्टी के नेताओं को अभी से अलर्ट कर दिया है। सभी को मैसेज दे दिया गया है कि चंद्रशेखर आजाद को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है।