Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulldozer Baba : यूपी में योगी के बुलडोजर का खौफ; कार्रवाई से इतना डरा आरोपी खुद थाने पहुंच गया सरेंडर करने

    By Ritesh DwivediEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 03:35 PM (IST)

    आरोपित स्वयं थाने में तमंचा लेकर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रियाजुल उसके रुपये नहीं लौटा रह ...और पढ़ें

    यूपी में योगी के बुलडोजर का खौफ; कार्रवाई से इतना डरा आरोपी खुद थाने पहुंच गया सरेंडर करने
    यूपी में योगी के बुलडोजर का खौफ; कार्रवाई से इतना डरा आरोपी खुद थाने पहुंच गया सरेंडर करने

    जागरण संवाददाता,मुरादाबाद : सरेशाम मझोला थाना क्षेत्र के पीर का बाजार में कूड़ा बीनने वाले रियाजुल की सूदखोर रियाजुल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी की कार्रवाई शुरू करने जा रही थी। इससे पहले ही उसने गलशहीद थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- यूपी में निजी वाहन रखने वालों के लिए आ गया नया नियम; 3 तारीख से होगा लागू- योगी सरकार ने जारी किए आदेश

    बोला- गुस्से में आकर मार दी थी गोली  

    आरोपित स्वयं थाने में तमंचा लेकर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रियाजुल उसके रुपये नहीं लौटा रहा था। इसके साथ ही ब्याज देना भी बंद कर दिया था। उसने 10 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज में उसे रुपये दिए थे। लेकिन वह रुपये वापस करने के लिए तैयार नहीं था,जिसके बाद उसने गुस्से में आकर गोली मार दी।

    आरोपित ने बताया कि गोली मारने के बाद वह घर जाकर फरार होने की तैयार कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही घरवालों और रिश्तेदारों ने थाने जाकर सरेंडर करने के लिए कहा। स्वजन ने कहा कि अगर सरेंडर नहीं करोगे तो पुलिस बुलडोजर से घर तोड़ सकती है,इसके साथ ही उसका एनकाउंटर भी हो सकता है।

    इसी डर की वजह से वह फरार होने की जगह सीधे रात 10 बजे थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपित ने घटना के तीन घंटे के अंदर ही गलशहीद थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।

    खबरें और भी