Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulldozer Punishment : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे थे अफसर, व्यक्ति ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल और फिर...तमाशा देखती रही भीड़

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 06:06 PM (IST)

    Bulldozer Punishment बता दें कि यूपी में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है। लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। ...और पढ़ें

    मुरादाबाद में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
    मुरादाबाद में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

    HighLights

    1. पेट्रोल छिड़कने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
    2. परिजनों ने पानी से नहलाया
    3. विरोध के बाद वापस लौटी टीम

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। चंद्र नगर में अतिक्रमण को लेकर नाप जोख करने गई नगर निगम की टीम के सामने एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर दबाव बनाने की कोशिश की। चंद्र नगर में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। इसी दौरान एक व्यक्ति पेट्रोल से भरी बोतल ले आया और अपने ऊपर छिड़क लिया। काफी देर तक हंगामा हुआ। नगर निगम की टीम उल्टे पांव लौट आई। बाद में परिजन उस व्यक्ति को अंदर ले गए और नहला दिया।

    अतिक्रमण के कारण रूका है निर्माण कार्य

    सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर नगर निगम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। चंद्रनगर में नाला निर्माण चल रहा है। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य रुका पड़ा है। पेट्रोल छिड़कने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसका अतिक्रमण नहीं है। जबकि नगर निगम 2 फीट आगे अतिक्रमण बता रहा है।

    गुरुवार को संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा, अवर अभियंता किशनलाल और प्रवर्तन दल की टीम पहुंची। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण स्वयं हटाने को लेकर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन, लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। नाले का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिनका भी अतिक्रमण है सभी का हटेगा। वहीं व्यापारी वर्ग इसको लेकर कााफी चिंतित है। 

    यह भी पढ़ें : Bareilly Police : बरेली SSP ऑफिस पेट्रोल लेकर पहुंची महिला, फिर कर दिया यह काम- दौड़े-दौड़े आए अफसर

    खबरें और भी