विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Punishment : शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया था युवक, पुलिस ने आरोपी के घर चलवा दिया बुलडोजर

Published: Fri, 28 Jun 2024 06:50 PM (GMT+05:30)

UP News in Hindi जानकारी के अनुसार महिला को आरोपी युवक भगाकर ले गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने ...और पढ़ें

आरोपी के घर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया।
आरोपी के घर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के शिवपुरी में महिला के अपहरण की कोशिश और विरोध करने पर उसके पिता, मां और भाई को गोली मारने के मामले में दो इंस्पेक्टर और एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपितों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

महिला को एक साल पहले गांव का मुस्लिम उसकी ससुराल बहजोई (संभल) के गांव से बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने राजस्थान से महिला को बरामद कर लिया। आरोपित ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

सभी आरोपी फरार हैं

बुधवार रात आरोपित ने अपने पिता और दो चाचा के साथ महिला के घर पर धावा बोल दिया। वहां विरोध करने पर फायरिंग की। इस घटना को लेकर मूंढापांडे इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह और एक साल पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने पर बहजोई के इंस्पेक्टर सतेंद्र पवार और विवेचक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है। चारों आरोपित फरार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।