विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश को अस्थिर और गुमराह करने का काम कर रहा विपक्ष', भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:12 AM (IST)

एमएसएमई मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने और गुमराह करने का आरोप लगाया।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. विपक्ष देश को अस्थिर और गुमराह करने का काम कर रहा।

  2. दिल्ली प्रदर्शनों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।

  3. सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का हमेशा विरोध किया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विपक्ष देश को अस्थिर और गुमराह करने का काम कर रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है, मगर देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का जो षड्यंत्र विपक्षी दल कर रहे हैं।

इस प्रकार का एजेंडा चलाने वालों के लिए देश में कोई स्थान बचा नहीं है। देश की जनता सब जानती है। यह बातें मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहीं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कहा कि उन्होंने कभी राम की बात की ही नहीं, तो रामराज की बात कहां से आई। यह लोग हमेशा समाज में अनिश्चितता पैदा करने वाले लोग हैं।

सपा और कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को कभी स्वीकार ही नहीं किया। कांग्रेस ने तो प्रभु राम को काल्पनिक तक बता दिया था। दोनों दलों ने राम मंदिर का विरोध किया। दोनों दल हमेशा मुस्लिमों को गुमराह कर व भड़काकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं।

दोनों दलों का निजी एजेंडा है। जनता के हित से दोनों दलों का कोई लेना देना नहीं है जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए लगातार काम करते हुए आगे बढ़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।