Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेरे पेट में बच्चा भी तेरे यार का… देवरानी को चुभ गई थी ये बात, फिर एक दिन जेठानी का काट डाला गला

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 02:23 AM (IST)

    दरियापुर में एक देवरानी ने अपनी जेठानी की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने देवरानी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जेठानी की हत्या ...और पढ़ें

    कांठ पुलिस द्वारा हत्यारोपित सुधा और लिटिल गिरफ्तार। जागरण
    कांठ पुलिस द्वारा हत्यारोपित सुधा और लिटिल गिरफ्तार। जागरण

    HighLights

    1. देहरादून में पेंटर है हत्यारोपी प्रेमी लिटिल, भूसे के कमरे में छिप गया
    2. टूटे बैटे वाली दराती से गला नहीं कटा तो चाकू का किया था इस्तेमाल

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ के दरियापुर में जेठानी की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली देवरानी ने खुद दोनों हाथ पकड़कर गला कटवाया था। इतना ही नहीं सफेद रंग के कपड़े खून से सने थे तो दोनों ने वहीं हाथ-मुंह धोकर कपड़े भी बदले थे। 

    देवरानी सुधा ने बताया कि पिछले काफी समय से जेठानी धमका रही थी। प्रेमी का ही गर्भ ठहरा था तो वह बार-बार टोकती थी कि यह होने वाला बच्चा तेरे प्रेमी का ही है। उससे संबंध खत्म कर ले, वरना तेरा राज खोल दिया जाएगा। इस वजह से प्रेमी के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।

    पुलिस ने गिरफ्तार कर किया पर्दाफाश

    प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे जेठानी सीमा घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर दुकान तक गई थी। इस दौरान पहले से इंतजार कर रहे प्रेमी लिटिल को सुधा ने फोन करके घर में बुला लिया था। उसे भूसे के कमरे में छिपा दिया था। 

    कुछ देर बाद जब जेठानी सीमा घर में आई तो उसे भूसे के कमरे का काम बताकर वहीं बुला लिया। प्रेमी लिटिल को देख सीमा इन दोनों के इरादे भांप गई थी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो देवरानी सुधा ने मुंह पकड़कर जकड़ लिया। 

    खबरें और भी

    इस दौरान प्रेमी लिटिल ने टूटे बैटे वाली दराती से गला काटने का प्रयास किया। कुछ हिस्सा कटा। इतने में उसने चाकू निकाला और गले पर चला दिया। इसके बाद मिट्टी को भी साफ किया गया। इसमें सुधा के कपड़े खून से सन चुके थे। 

    प्रेमी लिटिल भी मुंह और हाथ पर खून की फुहार आ गई थी। दोनों ने वहीं हाथ-मुंह धोया। सुधा ने कपड़े भी बदले और बोली कि अब तुम निकल जाओ। इसके बाद उसने खुद ही अपने हाथ पांव बांधने के बाद बेहोश होने का नाटक भी किया। 

    पति के कान भरती थी जेठानी

    हत्यारोपी देवरानी सुधा के अनुसार, उसकी जेठानी उसके पति के कान भरती रहती थी। जिसकी वजह से उसका पति भी किसी ने किसी बात पर डांटता रहता था। उसने बताया कि प्रेमी से बात करते समय जेठानी कई बार पकड़ लिया था। बोलती थी, तेरे पेट में बच्चा भी तेरे यार लिटिल का है। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का पूरा प्लान तैयार किया। घर के लोगों के जाने के बाद प्रेमी को घर में बुला लिया था।

    शव रखकर हरिद्वार मार्ग जाम करने वाले 100 के विरुद्ध प्राथमिकी

    सीमा की नृशंस हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम करने वाले करीब 100 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी लिखी है। दारोगा धर्मेंद्र पंवार की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया गया कि शव हरिद्वार मार्ग सलेमपुर तिराहा पर रखकर जाम लगा दिया था। इससे आमजन को निकलने में परेशानी हुई। रास्ते से निकलने वाली एंबुलेंस को स्थान नहीं मिला। मरीज का जीवन खतरे में पड़ सकता था। ट्रैक्टर-ट्राली भी तिरछी करके लगाई गई थीं। प्राथमिकी में 37 लोगों को नामजद किया गया है।

    यह भी पढ़ें: वे उसे घर में घसीट ले गए… तो पहले ही लिखी गई थी रामगोपाल की हत्या की स्क्रिप्ट! सुधाकर ने खोली पोल

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए आ गई खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन-बोनस; डीए में होगी बढ़ोतरी