'अंकल नमकीन ले लो...' बच्ची की मासूम पुकार पर थम गए सीएम योगी के कदम, मंच से दी मुरादाबाद के स्वदेशी उत्पाद को पहचान
लखनऊ प्रदर्शनी में मुरादाबाद की कक्षा एक की छात्रा वाची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान खींचा, जब उन्होंने अपने ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदर्शनी में मुरादाबाद की कक्षा एक की छात्रा नन्हीं वाची ने अपनी मासूमियत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान आकर्षित कर लिया।
अमित कुमार सक्सेना के होम मेड मूंग दाल नमकीन स्टॉल पर पहुंची वाची की पुकार पर मुख्यमंत्री रुक गए और नमकीन का पैकेट लिया।
कार्यक्रम में छात्रा के बारे में बताते सीएम योगी https://t.co/8IZV27218y
— anshul saxena (@rudrasaxena) November 6, 2026
उन्होंने परिवार के स्वदेशी उद्यम की सराहना करते हुए बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर जोर दिया। वाची और उसकी छोटी बहन आची को मंच पर बुलाकर दुलार भी किया। संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी उत्साह बढ़ाया।
नन्हीं छात्रा वाची के साथ सीएम योगी https://t.co/0gCnMtq8ZX
— anshul saxena (@rudrasaxena) November 6, 2026
मुख्यमंत्री द्वारा खुले मंच से मुरादाबाद के इस छोटे उद्यम की तारीफ किए जाने से स्थानीय कारोबारियों में खुशी है। इस प्रसंग को प्रमुखता देने वाले दैनिक जागरण के प्रयास की भी सराहना हो रही है।
यह भी पढ़ें- सावधान! थाली का पनीर कहीं 'साबुन' तो नहीं? मुरादाबाद में डिटर्जेंट से बन रहा था नकली पनीर, 2 पर एफआईआर