विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद को मिलेगी 400 करोड़ रुपये की साैगात; सीएम योगी 294 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

Published: Sun, 01 Sep 2024 02:03 PM (IST)

Moradabad News सीएम योगी आदित्यनाथ 2 सितंबर को मुरादाबाद में 400 करोड़ रुपये की 294 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास ...और पढ़ें

दो सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आएंगे।
दो सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आएंगे।

HighLights

  1. 2500 आईटीआई छात्रों को टेबलेट बांटे जाएंगे
  2. कुंदरकी को छह सड़क और एक स्टेडियम की देंगे सौगात

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को मुरादाबाद कार्यक्रम में जिले की करीब 400 करोड़ रुपये की 294 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्टेडियम व अन्य चीजों को शामिल गया है। साथ ही नगर निगम के स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट इसमें शामिल रहेंगे।

रामपुर रोड पर आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में लग रहे वृहद रोजगार मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 47.51 किलोमीटर लंबी सड़कों के चौड़ीकरण, निर्माण की घोषणा करेंगे। इसके अलावा गांव रतनपुर कला में तीन एकड़ में मिनी स्टेडियम की सौगात देंगे। इस स्टेडियम पर करीब 7.72 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

प्रमुख रूप से मुरादाबाद महानगर के स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से लोकाशेड पुल पर कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष होने पर विजय स्तंभ, पैनल, किक्रेट खिलाड़ी और कुछ खास पलों का चित्रण, योग मुद्रा पैनल, काकोरी ट्रेन एक्शन, फटपाथ वेडिंग जोन, कांठ रोड पर ग्रीन वेल्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आईटीआई के 2500 छात्रों को टेबलेट बांटे जाएंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आईटीआई के छात्रों को टेबलेट भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में 2500 छात्रों को टेबलेट देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से कुछ छात्रों को सीएम स्वयं अपने हाथों से टेबलेट देंगे।

रोजगार मेले में बांटेगे नियुक्ति पत्र 

वृहद रोजगार मेले में करीब 100 कंपनियां हिस्सा ले रही है। ये कंपनियां 16100 रिक्तियाें के सापेक्ष साक्षात्कार लेंगी। साक्षात्कार के बाद चयनित कुछ युवाओं को सीएम स्वयं अपने हाथ से नियुक्ति पत्र देंगे।

मार्ग लंबाई स्वीकृत लागत

  • मछरिया-लालीटीकर-मूंढापांडे मार्ग 33.58 77.24
  • कुंदरकी-डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग 8.5 15.74
  • दलपतपुर से समदा समदी मार्ग पर ड्राइपोर्ट तक 1.72 4.61
  • मुरादाबाद संभल संपर्क मार्ग से सब्जीपुर तक 1.34 2.54
  • मिलक मनकरा जगरमपुरा रोड भीतखेडा चौराहे से मुडिया मलूकपुर 1.11 0.91
  • लालपुर बहल्ला सेतु मार्ग से सिघनखेडा होते हुए करनपुर तक 1.26 3.75
  • कुल 47.51 104.79

नोट: मार्ग की लंबाई किलोमीटर में और लागत करोड़ रुपये में हैं।

रतनपुर कलां में 7.72 करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम

सीएम योगी कुंदरकी क्षेत्र के गांव रतनपुर कलां में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा करेंगे। गांव में यह स्टेडियम तीन एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। इसका एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। इसके निर्माण में 7.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें स्टेडियम की चहारदीवारी, मल्टी परपज बड़ा हाल बनाया जाना प्रस्तावित है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों की तैयारी के लिए स्थान मिल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।