भूलकर भी न करें 'Battery Update' पर क्लिक, मुरादाबाद में कारोबारी के खाते से साफ हुए ₹8.81 लाख
मुरादाबाद में साइबर ठगों ने 'बैटरी अपडेट' के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाया है। मोबाइल पर बैटरी अपडेट का मैसेज आता है, जिस पर क्लिक करते ही फोन हैक हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
पिछले दस दिनों में मुरादाबाद में नए तरीके से हो चुकी है तीन ठगी
बैटरी अपडेट करने के बाद आती है मिस्ड काल, हैक हो जाता है फोन
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पुलिस साइबर ठगी को रोकने के लिए लाख कोशिश कर रही है, लेकिन साइबर ठग पुलिस से काफी आगे है। अब उन्होंने ठगी का नया पैतरा तलाश लिया है। यह पैतरा ऐसा है कि लोग इसमें आसानी से ठगे जा रहे हैं। अब लोगों के मोबाइल की स्क्रीन पर बैटरी अपडेट करने का मैसेज आ रहा है।
इसमें लिखा रहता है कि फोन बैटरी अपडेट मांग रहा है। इसके बाद जैसे ही उस पर क्लिक कर रहे हैं तो पूरा फोन हैक हो जा रहा है। इसके बाद ठग लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। मुरादाबाद पिछले दस दिनों में ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं। ठगों के इस नए पैतरे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।
मुरादाबाद जिले में साल दर साल ठगी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। साल 2024 में करीब दस करोड़ रुपये की ठगी हुई थी जबकि साल 2025 में बढ़कर रकम 13 करोड़ से अधिक पहुंच गई, लेकिन बीते साल ठगी के अधिकांश मामले निवेश के नाम पर हुई ठगी के सामने आए थे। हालांकि अब पुलिस ने जागरूकता बढ़ाई तो ठगी का ग्राफ कम होता हुआ नजर आ रहा था।
ऐसे में अब तो ठगों ने पुलिस से आगे बढ़कर एक नया पैतरा तलाश लिया है। अब लोगों के मोबाइल पर एक मैसेज जा रहा है। मोबाइल की स्क्रीन पर बैटरी अपडेट का आप्शन लिखा आ रहा है। अगर कोई उस पर क्लिक नहीं करता तो फिर उसके बाद एक और मैसेज आता था। जिस पर लिखा होता है कि अगर बैटरी अपडेट नहीं की तो मोबाइल बंद हो जाएगा।
खबरें और भी
ऐसे में लोग बैटरी अपडेट वाले आप्शन पर क्लिक कर रहे हैं तो उसके कुछ देर बाद में एक मिस्ड काल आती है और मोबाइल हैक हो जा रहा है। इसके बाद जब तक मोबाइल स्वामी दुकान पर पहुंचकर मोबाइल को सही करा रहे हैं तब तक उनका खाता खाली हो जा रहा है। यह मामले पिछले दस दिनों से सामने आए है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना नंबर एक : कटघर के रहमतनगर गली नंबर-दो निवासी जीशान इदरीस लोके का सामान बनाने का कारोबार करते हैं। जीशान ने बताया कि दस फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें बैटरी अपडेट करने को कहा गया था। उन्होंने उसे अपडेट कर लिया। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पर एक मिस्ड काल आई और मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा।
इसके बाद फोन में अपडेशन ही शो करता रहा। मोबाइल सर्विस सेंटर पर जाकर मोबाइल फोन दिखाया तो उन्हाेंने बताया कि आपका मोबाइल रात भर हैक था। अपना मोबाइल चेक किया तो उसमें कई ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शाट मिले।
आनन-फानन में उन्होंने बैंक से संपर्क कर अपने खाते फ्रीज कराए और साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत की। तीन अलग-अलग बैंक खातों से आठ लाख 81 हजार 900 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना नंबर दो : मुगलपुरा निवासी दानिश ने बताया कि आठ फरवरी दोपहर फोन पर बैटरी अपडेट करने का आप्शन लिखा हुआ आया। मैंने बैटरी अपडेट कर दी। करीब एक घंटे बाद फोन पर एक मिस्ड काल आई और मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा।
इसके बाद हैक हो गया। अगले दिन तक फोन हैक रहा। इसके बाद मोबाइल सर्विस सेंटर पर दिखाया तो उन्होंने मोबाइल सही किया, लेकिन जब तक 1.29 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिए गए। मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया है।
कुछ मामले सामने आए है। बैटरी अपडेट करने करने के बाद फोन हैक हो जा रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि किस तरह से फोन हैक किया जा रहा है।
- सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी क्राइम
यह भी पढ़ें- BJP नेता की शादी में 'कबाब में हड्डी' बनी महिला वकील, व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप