विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanwar Yatra: दिल्ली जाना है तो बदल लीजिए इरादा, वरना हो जाएंगे परेशान! कांवड़ियों के लिए खाेले हाईवे के दोनों लेन

Published: Sun, 11 Aug 2024 03:38 PM (IST)

Kanwar Yatra सोमवार पर महादेव पर गंगाजल चढ़ाने के लिए शिवभक्तों की भीड़ निकल रही है। पुलिस और प्रशासन के ...और पढ़ें

दिल्ली रोड पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़।
दिल्ली रोड पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़।

HighLights

  1. ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकल रहे हैं कांवड़िये
  2. पुलिस ने कांवड़ियों की वेश में भी तैनात किए सिपाही

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Kanwar Yatra: यदि आप आज और कल दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल लीजिए। सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट पर गंगा जल लेने पहुंचने वाले शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने हाईवे के दोनों लेन बंद कर दिए गए हैं। दोनों लेन पर अब कावड़ यात्री ही चलेंगे। 

सुरक्षा के लिए शहर को सात जोन में बांटा

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर को सात जोन और 16 सेक्टर में बांट दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात कर दिया है। सारे कट बंद करा दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर चूक होने पर पुलिस कर्मियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी गई है। कांवड़ जत्थों को सुरक्षित निकालने के लिए 700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 170 ट्रेनी हेड कांस्टेबल को पुलिस क्षेत्राधिकारियों के हवाले किया गया है। सीओ अपने हिसाब से इनका इस्तेमाल करेंगे। एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी कांवड़ियों की सुरक्षा में रहेगा।

सभी कट कराए बंद

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अमरोहा से रामपुर बार्डर तक हाईवे के सभी कटों को बंद करा दिया है। कांठ रोड के कटों को बंद कर दिया गया। शिविरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी के निगरानी हो रही है। खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सादे कपड़ों और कांवड़ियों के भेष में भी पुलिस ड्यूटी कर रही है।

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि शाम पांच बजे से हाईवे स्थित सीएनजी पंप से लेकर फव्वारा चौक तक सभी तरह से वाहनों के संचालन पर पाबंदी लग गई है। सोमवार सुबह दस बजे तक यही व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Bareilly Serial Killer Case: 14 महीने जांच, 30 गांव खंगाले तब हाथ लगा सीरियल किलर; एसएसपी को बताया कैसे कीं हत्याएं

ये भी पढ़ेंः Janmashtami 2024 Date: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर 27 अगस्त को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रात दो बजे मंगला आरती

भीड़ को देखते हुए दोनों लेन बंद

ब्रजघाट पर गढ़ में कांवड़ियों की अधिक भीड़ को देखते हुए हाईवे की दोनों लेन वाहनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। जिन लोगों काे दिल्ली की तरफ जाना है। वह संभल के रास्ते नरौरा, बुलंदशहर होकर जाए। उसी रास्ते से वापसी भी होगी। हाईवे पर किसी भी तरह के वाहनों का संचालन नहीं होगा।

90 किलो की कांवड़ लेकर आता शिवभक्त अनुराग ठाकुर।

शिवभक्तों के स्वागत में जुटा शहर

सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिव भक्त ब्रजघाट व हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं। कांवडियो के स्वागत सत्कार में भंडारे लगे हैं। दिल्ली रोड पर शिविरों में झांकियां लगी है। 12 फीट बर्फ के शिवलिंग भी बनाए गए हैं। 50 फीट की बर्फ की गुफा भी है। इस गुफा से प्रवेश करते हुए शिवलिंग के दर्शन करने को भीड़ लगी है। कोई कलश कावड़ तो कोई बैकुंठी और खड़ेश्वर कांवड़ लाते नजर आ रहा है।

चौ.चरण सिंह चौक पर बर्फ़ानी बाबा के दर्शन करने के बाद बर्फ से गुजरकर दर्शन करके आते शिव भक्त

दिल्ली रोड शिवमय हो गया है। महाकाल और तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। पीली कोठी से दिल्ली रोड और रामपुर रोड वन वे किया हुआ है। रविवार को हरिद्वार से कम बृजघाट से कमर लेने वालों की संख्या अधिक है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ेगी। विश्राम को कांवड़ियों लिए व्यवस्था की गई है। पेयजल और सफाई भी की जा रही है। शहर भर से कांवड़ियों की यात्रा और झांकियां देखने के लिए लोग दिल्ली रोड पहुंच रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।