विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली गिफ्ट्स का बदला अंदाज: गणेश जी की मूर्ति के साथ क्रैनबेरी और ब्लूबेरी का तड़का, जानें क्या है नया ट्रेंड

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:26 PM (IST)

दीपावली पर मुरादाबाद के बाजारों में उपहारों का नया अंदाज देखने को मिल रहा है, जहाँ पारंपरिक गणेश मूर्ति के ...और पढ़ें

गिफ्ट कार्नर पर रखे गणपति मूर्ति के साथ तैयार हैंपर और ड्राई फ्रूट हैंपर  जागरण

गिफ्ट कार्नर पर रखे गणपति मूर्ति के साथ तैयार हैंपर और ड्राई फ्रूट हैंपर जागरण 

HighLights

  1. दिवाली पर उपहारों का बदला अंदाज, पूजा की शुभता के साथ चाकलेट, कुकीज और विदेशी बेरीज भी शामिल

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली पर अपनों को उपहार देने के लिए बाजार में इस बार परंपरा और आधुनिक पसंद का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है। गिफ्ट पैक में मिठाई और सूखे मेवों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को भी जगह दी जा रही है। वहीं, आकर्षक गिफ्ट डलिया में चाकलेट, कुकीज, नमकीन, बिस्कुट, जूस और कोल्ड ड्रिंक जैसे उत्पाद शामिल किए जा रहे हैं।

प्रीमियम पैक में काजू-बादाम, पिस्ता, अखरोट के साथ ड्राइड क्रैनबेरी, ब्लूबेरी और चेरी भी सजाई जा रही हैं। ग्राहकों की पसंद और बजट के मुताबिक तैयार हो रहे इन उपहारों में धार्मिक आस्था, स्वाद और सजावट तीनों को महत्व दिया जा रहा है।

मेवों के साथ विदेशी बेरीज का स्वाद

दीपावली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए गणेशजी की मूर्ति वाले गिफ्ट पैक भी तैयार किए जा रहे हैं।

26MBD_M_32_26102026_503

इनमें मूर्ति के साथ मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी उपहार सामग्री रखी जा सकती है। सजावटी बाक्स और आकर्षक पैकिंग इनकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। जिसकी कीमत 2100 से लेकर 3400 रुपये रखी गई है।

इनके साथ अब ड्राइड क्रैनबेरी, ब्लूबेरी और चेरी भी शामिल की जा रही हैं। रंगों और खट्टे-मीठे स्वाद के कारण ये बेरीज मेवों के पैक को अलग पहचान देती हैं। पारदर्शी जार, लकड़ी के बाक्स और सजावटी ट्रे में इन्हें आकर्षक तरीके से सजाकर प्रीमियम रूप दिया जा रहा है।

बजट के हिसाब से तैयार हो रहे हैं हैंपर

पीलीकोठी स्थित गिफ्ट हैंपर विक्रेता संजीव ने बताया कि ग्राहकों के बजट के अनुसार छोटे, मध्यम और प्रीमियम गिफ्ट पैक तैयार किए जा रहे हैं। कोई गणेशजी की मूर्ति के साथ मिठाई और मेवे पसंद कर रहा है तो कोई चाकलेट, कुकीज और पेय पदार्थों से सजी डलिया चुन रहा है। प्रीमियम पैक में विदेशी बेरीज, महंगे मेवे और आकर्षक पैकेजिंग को जगह मिल रही है।

यह भी पढ़ें- दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए महिलाओं में बढ़ी होड़, पार्लरों ने उतारे 999 रुपये से खास पैकेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।