Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid 2025: मुरादाबाद ईदगाह हुआ फुल, सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश; पुलिस के रोकने पर जबरदस्त हंगामा

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 10:48 AM (IST)

    मुरादाबाद में ईद की नमाज के दौरान हंगामा हो गया। ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को पुलिस ने रोका जिससे नाराज नमाजियों ने पुलिस से नोकझोंक की ...और पढ़ें

    Eid 2025: नमाजियों को रोका तो किया हंगामा
    Eid 2025: नमाजियों को रोका तो किया हंगामा

    HighLights

    1. पुलिस से नोकझोंक के बाद नमाजियों ने किया जमकर हंगामा
    2. बिगड़ते-बिगड़ते बचे हालात, एक साथ तीन स्थानों पर हुआ हंगामा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर की ईदगाह पर सोमवार सुबह नमाज पढ़ने ईदगाह जा रहे नमाजियों को रोकने पर हालात बिगड़ने से बच गए। अधिकारियों ने ईदगाह का मैदान भरने की बात कहकर नमाजियों को रोका तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। नमाजियों ने मैदान में जगह होने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

    हालात बिगड़ते हुए नजर आए तो अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। आनन-फानन में दोबारा से नमाज अदा कराकर किसी तरह माहौल को शांत किया। दूसरी बार की नमाज अदा होने के बाद नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली के साथ बाहर आए नमाजियों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। नायब शहर इमाम कार में सवार होकर अपने घर चले गए।

    एक माह तक रोजा रखकर खुदा की इबादत के लिए ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह सात बजे से ही ईदगाह पर पहुंचने शुरू हो गए थे। आठ बजे ईद की नमाज हुई, लेकिन पुलिस अधिकारियों की माने तो आठ बजे से पहले ही ईदगाह मैदान भर गया। पुलिस ने दस सराय चौराहे, गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा पर नमाजियों को रोकना शुरू कर दिया।

    इसी बीच कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया की ईदगाह मैदान में जगह खाली है और पुलिस नमाज अदा नहीं करने दे रही है। यह सुनकर नमाजी भड़क गए और हंगामा करने लगे। नमाजियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें रोकने लगी तो नोकझोंक हो गई। पुलिस ने नमाजी भिड़ने लगे तो हालात खराब होने लगे। 

    खबरें और भी

    डीएम-एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे

    सूचना पर डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह लोगों को समझाने का लगातार प्रयास कर रहे थे। पुलिस उन्हें समझाने में लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने दोबारा नमाज अदा कराने की बात कहते हुए किसी तरह शांत किया। सवा नौ बजे दूसरी बार नमाज पढ़वाना शुरू कराया गया।

    दोबारा नमाज होने के बाद नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली घर जाने के लिए ईदगाह से स्थल से बाहर आने लगे तो नमाजी भी उनके साथ हो गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वह नारेबाजी करते हुए बाहर तक आए तो नायब शहर इमाम ईदगाह गेट पर खड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बिना मिले घर चले गए।

    पिछले सालों में वह ईदगाह की नमाज कराने के बाद अधिकारियों से गले मिलते थे। इसके पीछे उनकी नाराजगी मानी जा रही है। नायब शहर इमाम के जाने के बाद भी लोग नारेबाजी करते रहे। जिले में अन्य स्थानों पर सभी स्थानों पर शांति पूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा हुई।

    ईदगाह मैदान में नमाजियों ने जबरन पहुंचने का किया प्रयास

    माहौल उस समय गर्म हो गया जब कुछ नमाजियों ने जबरन ईदगाह मैदान में पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उन्हें आगे नहीं बढ़ने नहीं दे रही थी। इसी के चलते भारी हंगामा हो गया। पूरे शहर में बवाल होने की अफवाह फैलने लगी, लेकिन पुलिस ने किसी तरह माहौल को खराब होने से रोक लिया।

    जनपद भर में शांति पूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई है। पिछले दस दिनों से पुलिस तैयारी में लगी हुई थी। लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा था। पूरी पुलिस बधाई के पात्र है। कुछ लोगों का इशू था नायब शहर इमाम से बात करके दोबारा नमाज अदा कराई और लोग शांति पूर्ण तरीके से अपने घर चले गए।

    -सतपाल अंतिल, एसएसपी

    एसपी सिटी ने संभाली स्थिति

    कुछ नमाजी ईदगाह के गेट तक पहुंच गए थे। वह जबरन अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। तभी एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बीच में आ गए तो कुछ युवाओं ने नोकझोंक शुरू कर दी। जैसे-तैसे एसपी सिटी ने स्थिति संभाली।

    यह भी पढ़ें: नमाज के बाद फलस्तीन में शांति के लिए प्रदर्शन, केंद्र सरकार से अपील- इजराइल से बात कर युद्ध विराम करवाएं