Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सगाई की रस्म में अंगूठी और नकदी कम लाने पर बिगड़ी बात, दोनों पक्ष में जमकर चले लाठी-डंडे; छह लोग घायल

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 09:00 PM (GMT+05:30)

    मुरादाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में सगाई के दौरान लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। लड़का और लड़की पक्ष में गाली-गलौज और मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    सगाई की रस्म में लेन-देन पर बात बिगड़ने से दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे।
    सगाई की रस्म में लेन-देन पर बात बिगड़ने से दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे।

    HighLights

    1. सगाई में लेन-देन पर विवाद |
    2. लड़की पक्ष के छह घायल |
    3. शांति भंग में चालान |

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला जयंतीपुर पीर का बाजार स्थित बैंक्वेट हाल में सगाई की रस्म के दौरान लेन-देन को लेकर बात बिगड़ गई। लड़का-लड़की पक्ष के लोगों में पहले गाली-गलौज हुई। फिर मारपीट के साथ लाठी-डंडे चल पड़े। इसमें लड़की पक्ष के छह लोग घायल हुए। इससे बैंक्वेट हाल में हलचल मच गई।

    सगाई में हंगामें की खबर पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। फिर दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।

    दरअसल यह घटना शनिवार कर रात की है। संभल हयातनगर नवादा सराय शरीफ निवासी जावेद, मियां कालोनी निवासी शमशाद की बेटी रुकैया से सगाई की रस्म अदा करने के लिए पहुंचे थे। दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर से सगाई के लिए सामान लगाया गया।

    आरोप है कि लड़का पक्ष ने सोने की अंगूठियां और नकदी कम होने की बात कही। इसपर लड़की पक्ष ने कहा कि इतना ही है। इसको लेकर दोनों के बीच बात बढ़ गई। गाली गलौज होने पर हाथा-पाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चल पड़े। इससे बैंक्वेट हाल में भगदड़ मच गई।

    महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। इस हमले में दुल्हन रुकैया, उसकी मां रुखसाना, बहन जीनत भी घायल हो गईं।

    खबरें और भी

    वहीं, दूल्हा पक्ष से अफसर, असलम, मनीष और आलम भी घायल हो गए। दूल्हा पक्ष पर यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट में 25 हजार नकदी और सोने की अंगूठी भी लूट ली गई। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।

    इसके बाद सभी का शांति भंग में चालान कर दिया। लड़का पक्ष के आजम, आसिफ, अरशद, अकरम, रईस अहमद, मंडी शेर खां सराय निवासी इख्तयार हुसैन, दिल्ली भलस्वा राजीव नगर निवासी जहीर, रामपुर स्वार हसन का मझरा निवासी जाहिद अली, बिलारी चंगेरी निवासी हनीफ का चालान किया गया है।

    इंस्पेक्टर मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। पुलिस की ओर से शांति भंग में चालान किया गया है।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन में यात्रा के समय हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने के लिए टावर पर चढ़ा प्रेमी; परिजनों ने किया यह वादा