विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद और लखनऊ में आयकर छापे में 84 लाख की करेंसी बरामद

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2016 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 10:51 PM (IST)

आयकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की कार्रवाई में मुरादाबाद के निर्यातक के यहां 24 लाख और लखनऊ में व्यावसाई के यहां 60 लाख रुपये के नए नोट मिले हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। आयकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की कार्रवाई में मुरादाबाद के निर्यातक के यहां 24 लाख और लखनऊ में व्यावसाई के यहां 60 लाख रुपये के नए नोट मिले हैं। दोनो के खिलाफ आगे की कार्रवाई चल रही है। अभी तक लॉकर बैंक खाते आदि के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पूरी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की आयकर चोरी की गई है।

जनधन खाते में जमा पैसा अब गरीबों काः पीएम मोदी

आय में हेराफेरी करने प्रमाण

मुरादाबाद के कोहिनूर क्राफ्ट के मालिक इफ्तेखार अली के आवास और फार्म समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम को 24 लाख रुपये नकद मिले हैं। इसमें से 12 लाख रुपये की दो-दो हजार की नई करेंसी मिली है। इसके अलावा बेटे की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के भी प्रमाण मिले हैं। टीम ने कोहिनूर क्राफ्ट फर्म कोहिनूर तिराहा, विजन एक्सपोर्ट सम्भल बाईपास, दिल्ली रोड की दो यूनिट और लाजपतनगर स्थित आवास पर छापा मारा। जांच के दौरान मुख्य फर्म व आवास से 24 लाख रुपये मिले हैं। इसमें आधी रकम नए नोटों में और बाकी सौ-सौ के नोट हैं। टीम को फर्म के मालिक इफ्तेखार अली की ओर से बेटे दानिश अली की शादी में पिछले दिनों खर्च किए गए करोड़ों रुपये के प्रमाण भी मिले हैं। इसके अलावा छोटे कारखानेदारों से काम कराने के रिकार्ड भी मिले हैं। इससे करोड़ों रुपये की आय में हेराफेरी करने के प्रमाण मिले हैं। पूरी कार्रवाई देहरादून से आए संयुक्त निदेशक (जांच) प्रदीप कुमार और उप निदेशक (जांच) मोहन लाल जोशी की निगरानी में की गई। प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में चौबीस लाख रुपये के नोट मिले हैं।

निजीकरणः कुछ अस्पतालों की सेवाएं जल्द निजी हाथों में होगी

लखनऊ में साठ लाख मिले

आयकर विभाग ने लखनऊ के नीलकंठ स्वीट्स के आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान नीलकंठ स्वीट्स के मालिक के घर से 60 लाख रुपये के नए नोट मिले हैं। कई संपत्तियों से जुड़े कागजात भी आयकर विभाग ने सीज कर दिया है। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि नीलकंठ स्वीट्स ने अपने कर्मचारियों के बैंक खातों में बड़े पैमाने पर रुपये जमा कराए हैं। इस सूचना के बाद करीब 100 आयकर अधिकारियों की टीमों ने एक साथ आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नीलकंठ के कर्मचारियों के बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज सीज कर दिए गए। आयकर विभाग को गोमतीनगर स्थित एक आवास से 60 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए, जो 2000 के नए नोटों में हैं। आयकर विभाग को आठ नवंबर के बाद खरीदी गई कुछ संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं। आयकर विभाग ने रुपये सीज कर दिया है। आयकर विभाग की टीमें कागजात की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को बड़ा राजफाश हो सकता है।

नोटबंदी का फैसला खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा: मायावती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।