Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तैमूर अगर बलात्कारी तो कुमार विश्वास सबूत दें', पूर्व सांसद एसटी हसन ने कवि के तंज पर की टिप्पणी

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 08:11 AM (IST)

    Moradabad Former MP Response On Kumar Vishwas कुमार विश्वास के एक हालिया तंज पर पूर्व सांसद एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कुमार क ...और पढ़ें

    Moradabad News: कवि और कथावाचक कुमार विश्वास।
    Moradabad News: कवि और कथावाचक कुमार विश्वास।

    HighLights

    1. कुमार विश्वास के तंज पूर्व सांसद एसटी हसन की टिप्पणी, मांगा सुबूत
    2. प्रख्यात कवि के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक तंज पर दी प्रतिक्रिया

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के तंज पर पूर्व सांसद एसटी हसन ने टिप्पणी की है। उन्होंने कुमार के तंज पर कहा कि जिस तैमूर को वह बलात्कारी कर रहे हैं, यदि उनके पास सुबूत हैं तो दें। पूर्व सांसद यहीं नहीं रुके रानी पद्मावती के जौहर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बात कोरा झूठ है। जौहर जैसी कोई घटना इतिहास में कभी हुईं हीं नहीं। इतिहासकार भी यह मानते हैं। ये अफवाह सिर्फ हिंदुओं को डराने के लिए फैलाई गई थी।

    काव्य पाठ में बि​ना नाम लिए कसा था तंज

    दरअसल, प्रख्यात कवि 30 दिसंबर को शहर के एक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। काव्य पाठ के दौरान उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में बिना किसी का नाम लिये तंज कसा। कहा कि लोकप्रियाता हमसे लोगे, हीरोइन-हीरो हम बनाएंगे। लेकिन, तीसरी शादी से पैदा औलाद का नाम बाहर से आने वाले बलात्कारी आक्रामणकारी के नाम पर रखोगे। जिसने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों से बलात्कार किया। अब ये नहीं चलेगा। अगर तुम हीरो बनाओगे, तो हिंदुस्तान के लोग खलनायक तक नहीं बनने देंगे।

    ​कवि ने नहीं लिया नाम, उस पर बोले पूर्व सांसद

    पूर्व सांसद की टिप्पणी पर सवाल हुआ कि कवि की ओर से किसी का नाम नहीं लिया गया। तब उन्होंने कहा कि उनकी बातों से स्पष्ट है, वह क्या कह रहे है। कोई कुछ भी नाम रख सकता है। इसमें किसी को क्या दिक्कत है। तैमूर का मतलब तो लोहे जैसा मजबूत होना होता है। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पुरानी बातों से सिर्फ दूरियां बढ़तीं हैं, ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। आगे की बात होनी चाहिए, जिससे देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ सके।

    ये भी पढ़ेंः अजब प्रेम की गजब कहानी...इश्क के बाद की लव मैरिज, अब पति ने किया पहचानने से इनकार; युवती की घर में नो एंट्री

    ये भी पढ़ेंः शाकाहारी ब्राह्मण युवक को वेज का स्टिकर लगाकर दिया नॉनवेज पिज्जा, बोला- 'मेरी आस्था और भावनाएं आहत हुईं'

    मेरठ में बिना नाम लिए कसा था सोनाक्षी पर तंज 

    इससे पहले मेरठ में भी एक बार उन्होंने रामायण का नाम लेते हुए एक बयान दिया था, जिसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा गया था। एक्टर सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सम्मेलन में बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।''

    खबरें और भी