विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्तों की पार्टी लड़ाई में बदली- खाने-पीने को लेकर हुआ विवाद तो पेट में मार दी गोली; पुलिस ने खोला फिर यह राज

Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:49 PM (IST)

आकाश ने फोन करके पुलिस काे बुला लिया। पीड़ित ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह अपने जीजा सत्यम को कासमास अस्पताल में भर्ती क ...और पढ़ें

सभी अभियुक्तों की तलाश में दबिश जा रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सभी अभियुक्तों की तलाश में दबिश जा रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर में पार्टी कर रहे युवकों के बीच खाने-पीने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। दोनों गुट हो जाने पर आपस में मारपीट और फायरिंग होने लगी। इस दौरान सत्यम के पेट में गोली लग गई। दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके अन्य की तलाश की जा रही है।

रात एक बजे के बाद हुआ विवाद

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवंतिका कालोनी निवासी कपिल दिवाकर वह अपने जीजा सत्यम के साथ जोमोटो में डिलीवरी की काम करते हैं। आकाश भी हमारे साथ ही काम कर रहा है। सात जुलाई को रात्रि में लगभग एक बजे आकाश पर लाइनपार क्षेत्र के रहने वाले मनीष का फोन आया कि वह और समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा एवं शलभ दीन दयाल नगर में हैं। सत्यम को लेकर आ जाओ।

मामूली लड़ाई में पेट में मार दी गोली

इसके बाद आकाश और सत्यम मनीष के बताए गए मकान पर पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा, शलभ व मनीष आपस में खाने पीने को लेकर झगड़ रहे थे। सत्यम और आकाश ने मौके पर पहुंचकर समझाया तो शलभ और उसके सभी साथी दोनों के साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि शलभ ने जान से मारने की नियत से तमंचे से सत्यम के पेट में गोली मार दी। विरोध करने पर आकाश के सिर पर तमंचा से हमला करके घायल कर दिय। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए। भीड़ जमा होने और पुलिस के आने से पहले ही शलभ व उसके साथी भागने लगे। इस दौरान शलभ पैर फिसलने से वही गिर गया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार के रहने वाले हैं। सभी अभियुक्तों की तलाश में दबिश जा रही है।

यह भी पढ़ें : Online Attendance : बरसात में यूपी के स्कूल बने स्वीमिंग पूल, कैसे जाएंगे टीचर पढ़ाने? एक्स पर टॉप ट्रेंड कर रहा बायकाॅट ऑनलाइन हाजिरी