Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit के अतिथियों की टेबल पर सजेंगे मुरादाबाद के प्लेट, मेहमानों को Live Demo देंगे पद्मश्री दिलशाद हुसैन

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:58 PM (GMT+05:30)

    G 20 Summit Delhi जी-20 सम्मेलन में भारतीय हस्तशिल्प के साथ मुरादाबाद के उत्पाद भी विदेशी अतिथियों को आकर्षित करेंगे। प्रदेश के अलग-अगल हिस्सों के साथ ...और पढ़ें

    जी-20 सम्मेलन के लिए मुरादाबाद से कुछ इस प्रकार के इस प्रकार की प्लेट मंगाई गई हैं।
    जी-20 सम्मेलन के लिए मुरादाबाद से कुछ इस प्रकार के इस प्रकार की प्लेट मंगाई गई हैं।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : ।G-20 Summit Delhi। जी-20 सम्मेलन में भारतीय हस्तशिल्प के साथ मुरादाबाद के उत्पाद भी विदेशी अतिथियों को आकर्षित करेंगे। प्रदेश के अलग-अगल हिस्सों के साथ ही मुरादाबाद से भी सामान मंगाया गया है। इसमें सभी सजावटी सामान हैं।

    जी-20 सम्मेलन में आथित्य को भव्य बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। व्यवस्था के लिए लगी टीम देश के विभिन्न हिस्सों से हस्तशिल्प के सजावटी आइटम को चुन-चुनकर दिल्ली ले गई हैं, ताकि इन सभी को देखकर विदेशी मेहमान गदगद हो जाएं। मुरादाबाद से भी कई सामान गए हैं। इनमें प्लांटर और प्लेट आदि शामिल हैं।

    इसके लिए लखनऊ से इवेंट मैनेजमेंट की टीम आई थी। उसने अलग-अलग स्थानों से आइटम चुने थे। इसमें खाने के लिए डिजाइनर प्लेट के साथ ही टेबल पर रखे जाने वाले प्लांटर शामिल थे। भवनों के बाहर रखे जाने वालो गमलों के लिए भी पीतल के प्लांटर मंगाए गए हैं।

    दीपक प्रजापति ने बताया कि पिछले दिनों आई टीम ने उनसे पीतल के सामान के साथ आधुनिकता के मिश्रण वाले सामान मांगे थे। उनके यहां से प्लेट और प्लांटर पसंद किए। इसके बाद इन सभी के सौ-सौ पीस मंगाए गए। प्लेट तीन चार तरह की डिजाइन लिए गए हैं। उनके भी सौ-सौ पीस लिए गए हैं।

    खबरें और भी

    लाइव डेमो देंगे पद्मश्री दिलशाद हुसैन

    पद्मश्री दिलशाद हुसैन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रगति मैदान में उनकी भी स्टाल लगेगी। अपनी स्टाल पर वह स्वयं के तैयार किए गए नक्काशी वाले मटके, चित्रकार वाली प्लेट, फूलदान, कार्विंग आइटम रखेंगे। विदेशी अतिथियों के सामने नक्काशी करके भी दिखाएंगे। हस्तशिल्प नक्काशी से संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी देंगे।

    दिलशाद हुसैन ने बताया कि प्रगति मैदान में स्टाल बनाकर दी गई है। इसमें आइटम भी सजाए जा रहे हैं। वह नक्काशी का लाइव डेमो देंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उनके साथ सहायक भी नहीं रहेगा।