Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादीशुदा प्रेमी पर प्रेमिका ने बनाया शादी करने का दबाव, दोस्त के साथ मिलकर रची खूनी साजिश

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 06:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले प्रेमी और उसके दोस्त को गिर ...और पढ़ें

    प्रेमी ने ही दोस्त के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या, दोनों गिरफ्तार।
    प्रेमी ने ही दोस्त के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या, दोनों गिरफ्तार।

    HighLights

    1. शादीशुदा प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश
    2. युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो मार दिया

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिलारी के ग्राम मल्हपुर जन्नू निवासी महिला ने 27 जून को गांव के ही राम सिंह और उसके साथी के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोपी रामवीर सिंह से युवती के प्रेम संबंध थे। 

    यह है पूरा मामला

    एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि रामवीर सिंह ने 21 जून को ही युवती को मिलने के बहाने अपने घर बुलाकर तकिया से मुंह दबाकर अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। वह युवती के लगातार शादी करने के लिए दबाव बनाने से परेशान था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। 

    एसपी देहात ने बताया कि रामवीर का कहना है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में काम करता था। शादीशुदा है और कभी अकेले व कभी अपने पत्नी बच्चों के साथ अपने गांव में आता जाता रहता था।

    करीब तीन वर्ष पहले उसकी बातचीत गांव की युवती से हो गई थी। इस दौरान प्रेम प्रसंग  प्रारंभ हो गया। वह जब भी गांव आता तो युवती को या तो कुछ पैसे दे देता था या उसको खरीदारी करा देता था। दोनों दोनों एक दूसरे के बहुत नजदीक आ गए थे।

    अपने नाम से खरीदा था सिम और मोबाइल

    आरोपी ने बताया कि उसने युवती को अपने नाम से एक सिम लेकर उसे मोबाइल दे दिया था, जिससे बात होती रहती थी। इसके बाद युवती पिछले काफी दिनों से शादी करने का दबाव बनाने लगी, इससे वह परेशान हो गया। इसलिए गांव के ही दोस्त जयवीर के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Moradabad News: पत्नी पर हमला कर पति ने की खुदकुशी, मकान बेचने को लेकर हुए विवाद में उठाया खौफनाक कदम

    यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024 : 300 रुपये चोरी का आरोप; कांवड़ियों का हाईवे पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की