करवाचौथ 2026: बदल गया चांद देखने का अंदाज, बाजार में छाईं कस्टमाइज्ड रेजिन और फ्लोरल छलनी-थालियां
मुरादाबाद में करवाचौथ पर सजावटी छलनियों और कस्टमाइज्ड पूजा थालियों की मांग बढ़ गई है। महिलाएं मोती, गोटा, कुंदन और ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
सजावटी छलनियों की मांग बढ़ी, फूलों से सजे डिजाइन महिलाओं को भा रहे
आनलाइन कस्टमाइज थालियों के आर्डर, घर पर तैयार कर रहे डिजाइनर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। करवाचौथ पर सुहाग की परंपराओं के साथ सजावट का अंदाज भी बदल रहा है। चांद का दीदार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली छलनी अब सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि सजावटी सामान के तौर पर भी पसंद की जा रही है। बाजार में मोती, गोटा, कुंदन और मिरर वर्क से सजी छलनियों की मांग बढ़ी है।
वहीं, फ्लोरल डिजाइन वाली छलनियां और कस्टमाइज पूजा की थालियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। रेजिन से सजाए गए दीये भी करवाचौथ की खरीदारी में शामिल हो गए हैं।

बाजार में पारंपरिक छलनियों के साथ अब सजावटी विकल्पों की भरमार है। कहीं छलनी के हैंडल पर मोतियों और गोटे का काम है तो कहीं कुंदन और मिरर वर्क से इसे खास रूप दिया गया है।
यही वजह है कि अब साधारण के स्थान पर फूलों से सजी छलनियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। इनकी सजावट करवाचौथ की पूजा और चांद देखने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सामान को नया रूप दे रही है।

साधारण डिजाइन से लेकर आकर्षक सजावटी छलनियां बाजार और होममेड उत्पाद बनाने वाले मेकर्स के पास उपलब्ध हैं। गंजा बाजार में विक्रेता गौतम ने बताया कि करवाचौथ के लिए 250 से 600 तक की थाली आयी है। महिलाएं थाली में रोली चंदन और पूजा सामाग्री आदि के सुंदर कस्टमाइज डिजाइन अधिक मांग रही हैं।
पसंद के विकल्प दिला रही रोजगार
करवाचौथ पर पूजा की थाली को लेकर भी महिलाओं की पसंद बदली है। बाजार में तैयार थालियों के साथ कस्टमाइज थालियों के विकल्प मौजूद हैं। महिलाएं अपनी पसंद के रंग, फूलों और सजावटी सामग्री के अनुसार थाली तैयार करा रही हैं।
घर पर इन्हें तैयार करने का चलन भी बढ़ा है। मंडी चौक निवासी शिवांगी ग्रोवर का कहना है कि रेजिन में सजाए गए दीये और अन्य सजावटी सामान पूजा की थाली को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

छलनी को भी उन्होंने फूल, मोती, कुंदन, गोटा की सजावट दी है। कहना है कि उनके पास अब तक दो दर्जन से अधिक का आर्डर आ चुका है।
हम इस बार सजावट और नये फैशन को देखते हुए आर्कषक छलनी ले रहे हैं। हमने आर्डर की है यह छलनी थोड़ी कस्टमाइज है। - विंसी चौधरी, लोधीपुर।
थाली में कई सारे डिजाइन है इसलिए हम कस्टमाइज मंगवा रहे हैं। उसमें सभी टीका राेली चंदन आदि सभी विकल्प एक ही थाली में हैं। - नम्रता, परंपरा।
यह भी पढ़ें- दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए महिलाओं में बढ़ी होड़, पार्लरों ने उतारे 999 रुपये से खास पैकेज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।