Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत; एक बार फिर दिखाई दिया, डर के कारण खेतों पर नहीं जा रहे लोग

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:12 PM (GMT+05:30)

    Leopard In Moradabad Update गांव डूंगरपुर में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। सोमवार को एक ग्रामीण पर हमला करने के बाद तेंदुआ भाग गया था। अब फिर से दिखाई दि ...और पढ़ें

    Moradabad News: तेंदुए का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
    Moradabad News: तेंदुए का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. सोमवार को ग्रामीण पर हमला किया था तेंदुए ने
    2. तेंदुए देखने के बाद शाेर मचा तो खेतों में छिप गया

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Leopard In Moradabad: भगतपुर टांडा के गांव डूंगरपुर में दो दिन बुधवार की सुबह फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

    गांव डूंगरपुर निवासी प्रेम उर्फ बबलू का घर आबादी के बाहरी छोर पर है। बुधवार की सुबह पांच बजे उठे और घर का मुख्य दरवाजा खोल रहे थे। उन्हें घर के बाहर रास्ते में तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तुरंत ही दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में घुस गया।

    सोमवार को तेंदुए ने किया था ग्रामीण पर हमला

    दो दिन सोमवार को भी तेंदुए ने ग्रामीण छतरपाल सिंह पर हमला कर दिया। उनके चेहरे व पैर में घाव हो गए थे। उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को ही घटनास्थल पर करीब आधा घंटे बाद दोबारा तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार गांव में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत हैं। खेतों पर जाने से लोग कतरा रहे हैं। जरूरी काम से लोग समूह में एकत्र होकर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।