विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MDA Plots: अब पूरा होगा घर बनाने का सपना… इसी महीने निकलेगी लॉटरी, बीस परसेंट के डिपॉजिट पर मिल जाएगा कब्जा

Published: Mon, 15 Jan 2024 04:13 PM (IST)

एकता विहार दक्षिणी की अमृत कुंज योजना में एमडीए का प्लाट खरीदकर घर बनाने के लिए अब अधिक समय इंतजार ...और पढ़ें

लाटरी के बाद भी बचेंगे 35 प्लाट फिर से निकलेगी बुकिंग।
लाटरी के बाद भी बचेंगे 35 प्लाट फिर से निकलेगी बुकिंग।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एकता विहार दक्षिणी की अमृत कुंज योजना में एमडीए का प्लाट खरीदकर घर बनाने के लिए अब अधिक समय इंतजार नहीं करना होगा। 16 जनवरी के बाद इसी महीने लॉटरी के माध्यम से प्लाटों को आवंटित कर दिया जाएगा। 

लॉटरी के बाद भी अमृत कुंज कॉलोनी में आरक्षण कोटे के ही 35 प्लाट बच जाएंगे। इसलिए इनकी बुकिंग के लिए फिर से बुकिंग खोली जाएगी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की अमृत कुंज योजना में 112, 60 और 40 मीटर के 175 प्लाट हैं। नया मुरादाबाद के सेक्टर-16 के समृद्धि विहार में 80 दो मंजिला आवास हैं। 

इन दो आवासीय योजनाओं के लिए एमडीए ने बुकिंग खोली थी। इसके अलावा दो योजनाएं कमर्शियल थीं। सभी योजनाओं के लिए एमडीए को 433 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। 

लॉटरी के माध्यम से प्लाटों का आवंटन

संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि आवेदनों की छंटनी का काम पूरा हो गया है। इसी महीने लॉटरी के माध्यम से प्लाटों का आवंटन होना है। आरक्षण कोटे के आवेदन बहुत कम आए हैं। 

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अलावा विधायकों और सांसद के कोटे से भी प्लाटों की बुकिंग नहीं हुई है। जिन प्लाटों के लिए आवेदन नहीं आए हैं, उनकी बुकिंग खोलकर नए सिरे से फिर आवेदन मांगे जाएंगे।

किस्तों में देनी होगी बाकी धनराशि

इसके अलावा, लॉटरी के लिए शुक्रवार तक तिथि घोषित हो जाएगी। लॉटरी निकलने के बाद प्लाटों का आवंटन होगा। आवंटन के समय बीस प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। धनराशि जमा होने के बाद आवंटी को कब्जा मिल जाएगा। बाकी 70 प्रतिशत धनराशि किस्तों में देनी होगी। आवंटी सभी धनराशि एक बार में भी जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लालकिले पर दिखेंगी UP की महिलाएं, मीटर रीडर हैं निशा और गुड़ का मुरीद हैं यूपी, पूनम ने सेनेट्री पैड को किया जागरूक

यह भी पढ़ें: 'अब BSP फ्री में समर्थन नहीं देने वाली...', Mayawati ने अपने जन्‍मद‍िन पर लोकसभा चुनाव को लेकर क‍िया बड़ा एलान, बताया अपना प्‍लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।