Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Quality: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मुरादाबाद ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, प्रदेश में पहले नंबर पर

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 01:36 PM (GMT+05:30)

    Air Quality मुरादाबाद गौरवान्वित हुआ है। दो साल पहले मुरादाबाद को देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर माना जाता था लेकिन अब यह स्वच्छ वायु सर्वेक्षण म ...और पढ़ें

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मुरादाबाद ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान
    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मुरादाबाद ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में मुरादाबाद राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल में शहर के महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त संजय चौहान को सम्मानित किया। यह सम्मान शहर ही नहीं प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सुधार करने पर बतौर सम्मान 50 लाख रुपये मिले हैं। इसमें मुरादाबाद शहर 10 लाख से कम संख्या वाले शहरों में देश में दूसरे स्थान और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। लगातार दूसरे साल हवा की गुणवत्ता में सुधार करके वायु सुधार में राष्ट्रीय फलक पर चमका है।

    दो साल पहले अलग थी तस्वीर

    दो साल पहले मुरादाबाद को देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर माना जाता था। नगर निगम के निरंतर प्रयास से स्वच्छ वायु में गुणात्मक सुधार आया है। इस बार अमरावती शहर में रिवर फ्रंट परियोजना पर काम हुआ है। इस कारण वह प्रथम और मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा। आगरा दस लाख से ऊपर वाली आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान पर है। मुरादाबाद शहर को 200 अंकों में 186.2 अंक मिले हैं।