विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मासूमियत पर काल का पहरा: मुरादाबाद में बोलेरो ने 6 मासूमों को रौंदा, जन्मदिन के दिन 'बर्थडे बॉय' समेत 2 की मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:15 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 11:01 PM (IST)

मुरादाबाद के मुड़िया भायपुर गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे छह बच्चों और एक महिला ...और पढ़ें

हादसे में घायल अन्य बच्चे

हादसे में घायल अन्य बच्चे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव मुड़िया भायपुर में सड़क किनारे खेल रहे छह बच्चों को मंगलवार शाम करीब पांच बजे बोलेरो ने रौंद दिया। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी महिला भी कार की चपेट में आ गई। हादसे में दो वर्षीय बर्थडे बाय अंश और एक वर्षीय चित्रा की मौत हो गई। जबकि इच्छा, आयुष, महक, सतपाल व इसकी मां चंपा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह चालक को लोगों के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव मुंड़िया भायपुर निवासी भाेगराज का बेटा सतपाल, राजेश का बेटा आयुष, लेखराज का बेटा महक गांव में ही सड़क किनारे खेल रहे थे। वहीं पर गांव का एक व्यक्ति पकौड़ी का ठेला लगाता है।

बच्चों को खेलते देख रनवीर की एक वर्षीय बेटी चित्रा और इंदल का दो वर्षीय बेटा अंश भी वहीं पर पहुंच गया। इसी बीच सतपाल की मां चंपा बेटे को बुलाने के लिए पहुंच गई। सभी बच्चे सड़क के किनारे ठेले के पास खेल रहे थे।

तभी करनपुर की तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो कार आई और सभी बच्चों को रौंद दिया। बच्चों की तरफ कार को आता देख महिला चंपा ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी चपेट में आ गई।

बच्चों को रौंदने के बाद कार ने पकौड़ी के ठेले में टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ वरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस छह बच्चों और महिला को लेकर टीएमयू अस्पताल में पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने देखते ही चित्रा और अंश को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि पांचों घायलों का उपचार चल रहा है। बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के मकान, फिर भी खाली! मुरादाबाद में MDA के 155 आवासों के नहीं मिल रहे खरीदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।