विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में लकड़ी का पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत; बच्चा लापता

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM (IST)

मुरादाबाद में रक्षाबंधन से लौटते समय मलकद्दा का अस्थाई लकड़ी का पुल टूटने से बाइक सवार परिवार गागन नदी में गिर गया। हादसे में मां की मौत हो गई।

शुक्रवार को गागन नदी पर परिवार डूबने की सूचना पर हादसे के बाद लगी भीड़

शुक्रवार को गागन नदी पर परिवार डूबने की सूचना पर हादसे के बाद लगी भीड़

HighLights

  1. लकड़ी का अस्थाई पुल टूटने से हादसा हुआ।

  2. रक्षाबंधन से लौट रहा परिवार नदी में गिरा।

  3. मां की मौत, मासूम बेटा अभी भी लापता।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधकर पति व तीन बच्चों के साथ वापस लौटते समय मलकद्दा का अस्थाई लकड़ी का पुल टूटने से बाइक सवार पांच सदस्यों का परिवार बाइक समेत गागन नदी में गिर गया।

आसपास के लोगों ने महिला के पति अनिल जाटव, बेटे केशव और बेटी काफिया को बाहर निकाल लिया। जबकि महिला किरन और बेटे प्रियांशु पानी के तेज बहाव में वह गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से मां बेटे की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। जबकि मासूम की तलाश में टीमें लगी हुई है।

79458317
छजलैट के गांव महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन बेटा प्रियांशु, केशव, बेटी काफिया है। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी किरन व बच्चों को लेकर कुंदरकी क्षेत्र के गांव में नानपुर में ससुराल गए थे। भाई को राखी बांधने के बाद पूरा परिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार वापस घर लौट रहा था।

जैसे ही मझोला क्षेत्र के गागन नदी स्थित मलकद्दा पुल पर पहुंचे तो लकड़ी के बने पुल की तीन लकड़ी टूटी गई और बाइक अनियंत्रित होकर गागन नदी में गिर गई। बाइक समेत पूरा परिवार गागन नदी में जाकर गिर गया। हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे।

79458319

 

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम

जैसे तैसे करके अनिल, काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि किरन और प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास के गांव मलकद्दा से पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों की टीम ने मां बेटे की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा हो जाने के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है।

टॉर्च की रोशनी में करीब दो घंटे की तलाश के बाद महिला किरन को गोताखोरों ने तलाश लिया। महिला को जिला अस्पताल भेजा। उधर एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

मासूम की तलाश में जारी है। देर रात तक मासूम की तलाश जारी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई थी। महिला की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया। मासूम की तलाश में टीमें लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: मंदिर में अंगुली काटकर शिवलिंग पर खून टपका रहा था युवक, विरोध किया तो दो युवकों के पीछे ब्लेड लेकर भागा