विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में बड़ा हादसा: छत पर पतंग छुड़ाते समय पल्लवी को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत

Published: Tue, 18 Aug 2026 02:42 PM (IST)

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में हाईटेंशन तारों में उलझी पतंग निकालते समय एक किशोरी पल्लवी को करंट लग गया। वह ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज

प्रतीकात्‍मक इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तारों में उलझी पतंग को डंडे से उतारते समय किशोरी पल्लवी को करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। आजाद नगर निवासी सुमित के घर के बराबर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन के तारों में आकर एक पतंग उलझ गई।

मंगलवार सुबह पतंग पर जब सुमित की बेटी पल्लवी की नजर पड़ी तो वह छत पर पहुंच गई। किशोरी ने डंडे से पतंग उतारने का प्रयास किया तो डंडे पर करंट उतर आया। करंट किशोरी को लग गया‌।

इससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। स्वजन किशोरी को उपचार के लिए लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद काली माता मंदिर विवाद: 15 अगस्त को सुरक्षा चूक का फायदा उठाकर गद्दी कब्जाने की साजिश; चंदे में घपले का भी आरोप