शादी से पहले नगदी व गहने लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती, मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में शादी से एक माह पहले एक युवती अपने प्रेमी के साथ नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों ने युवक फैजान और उसकी मा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे शादी से एक माह पहले युवक पर नगदी व जेवरात लेकर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगा है। प्रकरण मे कुंदरकी पुलिस ने आरोपित युवक व उसकी माँ पर प्राथमिकी दर्ज युवती की खोज शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक ही गांव के रहने वाले युवक ओर युवती मे बर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन ने युवती का निकाह किसी ओर जगह पक्का कर दिया। युवती के माता-पिता 22 मार्च को होने वाली पुत्री के व्यवस्था एवं आयोजन की तैयारी में जुटे थे।
आरोप है कि आरोपित फैजान की माँ 18 बर्षीय युवती को शनिवार को अपने साथ ले गई। काफी समय बाद युवती के घर नही पहुँचने पर लड़की के घरवालों को चिंता सताने लगी। जानकारी पर पता कि गांव का युवक फैजान युवती को अगवा कर ले उसके साथ दो लाख बीस हजार एवं जेवरात भी गयाब है।
युवती की माँ ने कुंदरकी पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।
प्रकरण मे युवक फैजान व उसकी माँ भूरी पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश में टीम गठित कर दी है। उधर शादी से एक माह पहले युवती व युवक के फरार होने की गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।